back to top

सीएम योगी के तेवर तीखे, पुलिस अफसरों को दिया सख्त और साफ निर्देश

लखनऊ। कानपुर में कुख्यात अपराधियों द्वारा आठ पुलिसकर्मियों को मौत की घाट उतारे जाने की घटना से सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ काफी क्षुब्ध और नाराज हैं। इस घटना के बाद उनके तेवर अब अक्रामक हैं। उन्होेंने सूबे के सभी एडीजी जोन को सूबे के चिन्हित पच्चीस बड़े माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

मुख्यमंत्री के सख्त रवैये के परिणाम अब आने भी लगे हैं। एक ओर कानपुर की घटना के मुख्य आरोपी विकास दूबे के घर को उसी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया, वहीं पूर्वांचल के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के गोदाम को भी ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्तार इस समय हरियाणा की जेल में बंद है। बाहुबली अतीक अहमद के सगे भाई अशरफ की गिरफ्तारी भी इसी कड़ी का नतीजा है। पूर्व विधायक अशरफ तीन साल से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इसके साथ ही पुलिस ने पश्चिमी यूपी के दुर्दान्त माफिया सरगना सुंदर भाटी के भी अवैध निमार्णों को ढहाये जाने की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर में गुरूवार की रात कुख्यात अपराधी विकास दूबे की घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शहीदों को श्रद्धांजली देने गये थे। उनके साथ सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी भी मौजूद थे। सीएम ने कानपुर में ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस घटना को अंजाम देने वाले विकास दूबे और उसके साथियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

कानपुर से वापसी के बाद सीएम ने कानपुर की घटना पर नाराजगी जताते हुए अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी समेत सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्होंने सूबे के नये सिरे से माफिया, हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी जोन के एडीजी जोन को अपराधियों के विरूद्ध आपरेशन चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

शासन के सूत्रों के मुताबिक देर रात एसटीएफ और जिलों की पुलिस कप्तानों ने मिलकर ऐसे पच्चीस माफिया सरगनाओं की सूची तैयार कर ली जिनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जानी तय है। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी, प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद और गौतम बुद्ध नगर के अनिल भाटी का नाम भी शामिल है। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में कुल 25 नाम हैं। इसमें बाकायदा अपराधी का नाम, पता लिखा गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है या नहीं ये भी लिखा है।

इसके अलावा अपराधी वर्तमान में किस जेल में बंद है या फिर जमानत पर बाहर है लिखा हुआ है। इसके अलावा हिट लिस्ट में उमेश राय, त्रिभुवन सिंह, खान मुबारक, मोहम्मद वसीम, लखनऊ के मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद रुस्तम, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष ठाकुर, ध्रुव कुमार सिंह, मुनीर, संजीव महेश्वरी, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, राज भाटी, सुशील, अंकित गुर्जर, अमित कसाना, आकाश जाट, ऊधम सिंह, योगेश भदौड़ा, अजीत उर्फ हप्पू, लखनऊ के माफिया सरगना लल्लू यादव, अजय सिंह, रमेश सिंह, पूर्व एमएलसी संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, मुलायम यादव, राजेश यादव, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा और ओम प्रकाश श्रीवास्तव का नाम शामिल है।

उधर, सीएम की कड़े तेवर देख सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से लेकर रेंज के आईजी-डीआईजी से लेकर जोन के एडीजी अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को ही प्रयागराज पुलिस ने माफिया सरगना अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक अशरफ की गिरफ्तारी की। वह तीन साल से फरार था।

उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद शनिवार को कानपुर की घटना अंजाम देने वाले विकास दूबे का पुलिस ने उसी के जेसीबी से मकान ढहा दिया और उसकी लग्जरी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके लखनऊ के कृष्णानगर स्थित घर को भी ठहाने की तैयारी की जा रही है। पूरे गैंग को नेस्तनाबूत करने के लिए दर्जनों पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ के आला अधिकारी कानपुर में ही कैम्प किये हुए हैं।

सीएम की नाराजगी का नतीजा यह रहा कि शनिवार को ही पूर्वांचल के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के अवैध गोदाम को ठहा दिया गया। इसके साथ पश्चिमी यूपी के माफिया सरगना सुंदर भाटी के अवैध निमार्ण को ठहाए जाने की तैयारी है।

डीजीपी मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सभी जिलों से हिस्ट्रीशीटर, शातिर अपराधी और माफियाओं की सूची तलब की गयी है और ऐसे अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...