back to top

भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में तोड़फोड़

प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

भोपाल। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम यहां वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी। पथराव में इस वेब सीरीज दल की दो बसों सहित कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बजरंग दल ने आगे इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है। भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली ने पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी। उन्होंने कहा, तीन-चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हम इस हंगामा में शामिल लोगों की पहचान करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्वाई की जाएगी।

 

 

 

 

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने भाषा को बताया कि अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है , उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कहना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिन्दू धर्म के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसमें वे अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं। थोटा ने बताया कि प्रदर्शन करे लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और वहां पथराव भी किया। उन्होंने कहा कि इस पथराव में वहां पार्किंग में खड़ी दो बसों के कांच टूट गये। हालांकि, इस पथराव में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। थोटा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बॉबी देओल वेब-सीरीज आश्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुशील सुढेले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमारे संगठन के कार्यकर्ता भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम की शूटिंग  नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, वेव-सीरीज आश्रम-3 नाम को लेकर हमको आपत्ति है, क्योंकि झा जिस तरीके से इसमें अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं, इस प्रकार की आश्रम में व्यवस्थाए नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, झा ने गुरुओं द्वारा महिलाओं के शोषण को दिखाकर पहले के सीजनों में हिंदू आश्रम में व्यवस्थाओं को गलत तरीके से चित्रित किया था। इस वेब सीरीज में जो दिखाया गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। सुढेले ने सवाल करते हुए कहा कि क्या झा अन्य धर्मों पर इस तरह की वेब सीरीज बनाने की हिम्मत कर सकते हैं?
उन्होंने कहा, हमने प्रकाश झा के चेहरे को कालिख पोत दी है और बॉबी देओल की भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बॉबी देओल को अपने बड़े भाई सनी देओल (बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद) से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों में भूमिकाएं निभााई।
निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...