back to top

बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरू

मुंबई। बहुचर्चित टेलीविजन शो बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और इसमें इस बार अभिनेता नकुल मेहता तथा अभिनेत्री दिशा परमार अहम किरदार के रूप में नजर आएंगें। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो का पहला सीजन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था, जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। एकता ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर शो के नये सीजन का प्रोमो वीडियो साझा कर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, बड़े अच्छे लगते हैं, आइए राम और प्रिया से मिलिए। दरअसल, शो में राम और प्रिया दोनों अहम किरदारों के नाम हैं। नकुल और दिशा इससे पहले 2012 में प्रसारित स्टार प्लस के हिट शो प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा में साथ नजर आए थे।

 

गौरतलब है कि छोटे पर्दे पर बड़े अच्छे लगते हैं का पहला सीजन सोनी टेलीविजन पर 2011 में प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस शो की कहानी एक मध्यम आयु वर्ग के जोड़े राम और प्रिया के जीवन पर आधारित थी। शो बेहद सफल और लोकप्रिय रहा था, तथा जुलाई 2014 तक इसके 600 से अधिक ऐपिसोड प्रसारित किए गए।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...