back to top

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप कानपुर पहुंची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप मुंबई से फ्लाइट से कानपुर पहुंची। हालांकि, कानपुर कानपुर में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ जीके मिश्रा ने वैक्सीन एयरपोर्ट पर रिसीव की। वहां से वैक्सीन को वैन से कड़ी सुरक्षा घेरे में रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय तक लाकर सुरक्षित रख दिया गया है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ जीके मिश्रा ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के 6400 वायल कानपुर आये हैं। इसके 1600-1600 वायल के चार पैकेज हैं। एक वायल में 10 डोज हैं, इय तरह 64 हजार डोज भेजी गई है। यह पहले चरण के वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त है। जिले में हेल्थ वर्कर की संख्या लगभग 21 हजार है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर का वैक्सीनेशन होगा, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी को 14 वैक्सीनेशन सेंटर पर होगी।

वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थियों की सूची कोविन एप पर अपलोड कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि 16 जनवरी को जब वैक्सीनेशन होगा तो इन्हें सेंटरों से बूथों पर पहुंचा दिया जायेगा। कानपुर मंडल में कोरोना वैक्सीन 54 जगहों पर लगेगी। हर जगह पर एक बूथ होगा और इस पर अधिकतम 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को 5,400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

अपर निदेशक मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को ही डोज दी जानी है। कई स्थानों पर लाभार्थियों की संख्या 100 से कम भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कानपुर नगर में 14 स्थल, कानपुर देहात जिले में 10, फर्रुखाबाद में सात, औरैया में सात, कनौज और इटावा में आठ-आठ स्थल तय किये गये हैं। शासन का आदेश है कि मंगलवार रात 12 बजे के बाद डाटा फीड नहीं होगा। पोर्टल बंद कर दिया जायेगा, जितने लाभार्थियों का नाम फीड होगा, उन्हें ही वैक्सीन लगाई जायेगी।

दूसरी तरफ, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 16 जनवरी से कोविड वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही पूरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को प्रदेश के 09 स्थानों पर स्टोर करके संबंधित सीएचसी, पीएचसी में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा कोविड केंद्र’ ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केंद्र की जानकारी की जा सकती है और जांच का परिणाम भी स्मार्ट फोन के माध्यम से जाना जा सकता है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...