back to top

अब इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

नयी दिल्ली। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय विश्व कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब शुरुआती कार्यक्रम से एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए टूर्नामेंट के नौ मैच का कार्यक्रम बदलने की घोषणा की।

नवीनतम अपडेट के बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के तीन-तीन मैच का कार्यक्रम बदला (तारीख या समय) गया है। भारत के दो मुकाबलों की तारीख बदली गई है। नीदरलैंड के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाले भारत के अंतिम लीग मैच का भी कार्यक्रम बदला गया है और अब यह बेंगलुरू में 12 नवंबर को खेला जाएगा।

सुरक्षा एजेसियों ने 15 अक्टूबर को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है क्योंकि यह नवरात्रि का पहला दिन होगा।नतीजतन अफगानिस्तान के खिलाफ नयी दिल्ली में 14 अक्टूबर को होने वाला इंग्लैंड का मैच अब 24 घंटे बाद 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को पर्याप्त समय देने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 11 अक्टूबर को होने वाला उसका मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इसी दिन इंग्लैंड को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि मैच खेलना था लेकिन अब यह मैच सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा।इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच अब 12 नवंबर की जगह 11 नवंबर को खेला जाएगा।बारह नवंबर को काली पूजा है जो बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा के बाद दूसरा सबसे बड़ा हिंदू त्योहार है और कोलकाता पुलिस ने मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करने को लेकर अंदेशा जताया है।

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 14 अक्टूबर को दिन में होने वाला न्यूजीलैंड का मैच अब 13 अक्टूबर को खेला जाएगा और यह दिन-रात्रि मुकाबला होगा।आस्ट्रेलिया की टीम अब लखनऊ में एक दिन पहले 12 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।किसी भी मैच के स्थल में बदलाव नहीं किया गया है।

टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से शुरू होगी और प्रशंसकों के बाद सभी गैर भारतीय अभ्यास मैच और सभी गैर भारतीय विश्व कप मैच के टिकट खरीदने का विकल्प होगा।भारत के मैचों के टिकट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक उपलब्ध होंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को खरीदे जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

हमें बारिश का अंदेशा था, इसलिए श्रीलंका की पारी जल्दी खत्म करना चाहते थे: केएल राहुल

गॉल। भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जल्द से जल्द...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...