back to top

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं
लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26 की द्वितीय प्रस्तुति के रूप में सुप्रसिद्ध रूसी नाटककार एंटोन चेखव की नाट्य रचना द प्रपोजल का नाट्य मंचन निर्देशक तुषार बाजपेयी के कुशल निर्देशन में मंचित किया गया। नााट्यकृति को स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। मंचन से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति कर्नल संजय श्रीवास्तव, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नाटक से संबंधित समस्त कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया गया इसके पश्चात् संस्था के बी०एन०ओझा० अध्यक्ष तथा आलोक कुमार पाण्डे संरक्षक एवं अचला बोस सचिव द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
नाटक के कथानक के अनुसार सुप्रसिद्ध रूसी नाटककार एंटोन चेखव अपने नाटक द प्रपोजल में यह बताता है कि कैसे गुस्सा और बहस किसी रिश्ते को आसानी से वर्बाद कर सकता है, इसलिये अच्छे रिश्ते को बनाये रखने के लिये अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मूर्खता पूर्ण या छोटी-छोटी बातों पर वहस करना बेहद हानिकारक और समय की बबार्दी है। यदि कोई गलती करता है, तो क्रोधित होने और उस व्यक्ति के साथ अन्तहीन वहस करने के बजाय उसे माफ करने और भूलने के लिये तैयार रहना चाहिए। आज के समय में हर कोई दूसरों में केवल सकारात्मकताएं ढूंढने की कोशिश करता है और अपनी नकारात्मकताओं को आसानी से स्वीकार नहीं करता है। इस लिये दूसरों के साथ अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाये रखना मुश्किल होता जा रहा है। द प्रपोजल एक ऐसा नाटक है जो सामान्य सी लगने वाली स्थिति एक विवाह प्रस्ताव को लेता है और इसे एंटोन चेखव ने वेतुके पन और अन्तरदृष्टि के हस्ताक्षर मिश्रण से भर देता है। 20वीं सदी के अन्त में ग्रामीण रूस में स्थापित, यह नाटक एक एकल, गहन अभिनय में सामने आता है, जो एक छोटी सी सम्पत्ति की सीमा के भीतर इसके पात्रों की विचित्रताओं और कमजोरियों का एक स्नैपशॉर्ट पेश करता है। नाटक में मुख्य पात्र इवान लोमाव की भूमिका में नाट्य निर्देशक तुषार वाजपेयी तथा नतालिया की भूमिका में तृप्ति सिंह तथा स्टीफन चुबुकोव की भूमिका में अभिषेक सिंह ने अपने सस्क्त अभिनय से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...