back to top

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान सवेरे शुरू करने के लिए दायर याचिका खारिज

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान सवेरे साढ़े पांच शुरू करने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने के लिए दायर याचिका सोमवार को खारिज कर दी। याचिका में मतदान का समय सवेरे सात बजे के बजाए साढ़े पांच बजे करने का कारण गर्मी और पवित्र रमजान का महीना बताया गया था।

न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की ग्रीष्मावकाशकालीन पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि मतदान का समय सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है और मतदाता सुबह के समय भी मतदान कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 19 मई को मतदान होगा। पीठ ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता मोहम्मद निजामुद्दीन पाशा से कहा, समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है।

लोग वोट डालने के लिए सुबह आ सकते हैं। उन्हें (चुनाव आयोग) व्यवस्था संबंधी समस्याओं (अगर समय परिवर्तित होता है) का सामना करना पड़ सकता है। शीर्ष अदालत ने दो मई को निर्वाचन आयोग से कहा था कि मतदान के शेष चरण में मतदान के समय में परिवर्तन के लिए पेश प्रतिवेदन पर आवश्यक आदेश पारित किया जाए। निर्वाचन आयोग ने पांच मई को यह अनुरोध ठुकरा दिया था। आयोग के निर्णय के बाद पाशा ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी।

इससे पहले याचिकाकर्ता ने न्यायालय से कहा था कि रमजान के दौरान मुस्लिम रोजा रखते हैं और मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, झारखण्ड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी पडऩे के संकेत हैं। याचिकाकर्ता का कहना था कि ऐसे मौसम में मुसलमान मतदाताओं के लिए बाहर निकल कर मतदान करना मुश्किल होगा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...