back to top

जिसको उसी के दल ने ख़ारिज किया, वह संवैधानिक पदों पर रह चुके अधिकारी पर न बोलें, अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी को मुस्लिम आयुक्त बताने वाले विवादास्पद बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिसको उसके दल ने खारिज कर दिया हो, वह संवैधानिक पदों को सुशोभित कर चुके अधिकारी के बारे में मुंह न खोले, उसी में उसकी इज्जत है।

सपा प्रमुख यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा सांसद दुबे पर संकेतों में तंज कसते हुए एक पोस्ट में कहा जिसको उसी के तथाकथित अपने दल ने यह कहकर ख़ारिज कर दिया हो कि उसका विचार व्यक्तिगत है और इस लायक नहीं कि उसकी पुष्टि या समर्थन किया जाए, वह सांविधानिक पद पर सेवाएं दे चुके एक सेवानिवृत्त उच्चाधिकारी के बारे में मुँह न खोले, उसी में उसकी इजÞ्जÞत है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी से विवादों में घिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि एक मुस्लिम आयुक्त थे। दुबे चार बार से झारखंड राज्य के गोड्डा से लोकसभा सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशिकांत दुबे और एक अन्य पार्टी सांसद द्वारा उच्चतम न्यायालय की आलोचना पर एक स्पष्ट बयान जारी किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन टिप्पणियों को उनके व्यक्तिगत विचार बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा न्यायपालिका का सम्मान करती है। नड्डा ने इन सांसदों के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार करार दिया।

अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने लंबे पोस्ट में नसीहत भरे अंदाजÞ में कहा कुछ भी कहने-लिखने से पहले भाजपाई अपनी निम्नलिखित चंद चुनावी वारदातों पर निगाह डाल लें। यादव ने इसके लिए सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए पोस्ट में दावा किया 2022 के उप्र विधानसभा में वोटर लिस्ट के द्वारा धांधली और लगभग 90 सीटों के परिणामों पर घपला। यादव ने गिनाते हुए कहा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उच्चतम न्यायालय के सीसाटीवी के सामने वोट की धांधली की वीडियो रिकार्डिंग और बाद में उच्चतम न्यायालय की डाँट..। 2024 के लोकसभा चुनावों में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से झूठी गिनती के आधार पर कई सीटों पर सर्टिफिकेट में हेराफेरी के फर्रुखाबाद कांड जैसे अनेक गैरकानूनी इलेक्शन रिजल्ट हेराफेरी कांड। उप्र के मीरापुर उपचुनाव में कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मदद से वोटरों को पिस्तौल से धमकाकर वोट न डालने देने की घटना और उसकी विश्व विख्यात तस्वीर।

उन्होंने आगे कहा लोकसभा चुनाव में मप्र में भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध खड़े हुए प्रत्याशियों को उठाकर ले जाने और चुनावी पर्चे वापस करवाने की घटना और तथाकथित निर्विरोध चुनाव जीतने का लोकतांत्रिक पाप। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक बड़े भाजपाई नेता के नोट बाँटते पकड़े जाने की घटना। हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अचानक वोटरों की संख्या या आखरी घंटे में कई प्रतिशत वोट बढ़ जाने की घटना। सपा प्रमुख ने कहा उप्र के मिल्कीपुर उपचुनाव में किसी मुख्य कार्यालय से चुनावी तंत्र को झूठे वोट डलवाने का टारगेट देने का अपराध और झूठे वोटरों का इस्तेमाल, एक मतदाता द्वारा भाजपा के पक्ष में 6 वोट डालने की टीवी पर स्वयं स्वीकारोक्ति करना। महाराष्ट्र चुनाव में एक पुलिस अधिकारी को 10 लाख रुपए देकर ईवीएम की धांधली को नजरअंदाज करने का दबाव बनाना और न जाने ऐसी कितनी और चुनावी धाँधलियाँ हैं, जो भाजपा के चुनावी दामन के कभी भी न धुलनेवाले दाग हैं।

यादव ने कहा कि भाजपाइयों की नैतिक स्मृति न तो कभी थी और न ही होगी फिर भी याद दिलाना तो बनता ही है। साइड-लाइन किये जा रहे लोग अपने विवादित बयानों से मेन-लाइन में आने की कोशिश न करें। भाजपा वाले किसी के क्या, ख़ुद के भी सगे नहीं हैं। उन्होंने कहा अब ये सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रहे हैं। भाजपा की अंदरूनी गुटबाज चरम पर है। भाजपा की भ्रष्टाचार-मंडली की सर-फुटव्वल आपस में ही एक-दूसरे के राजÞ खोल रही है। भाजपा का मुखौटा उतर गया है और उनका अहंकार जनता उतार देगी। सपा प्रमुख ने कहा इतिहास गवाह रहा है कि नकारात्मक सत्ताओं के विकास में ही उनका पतन निहित होता है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...