back to top

राफेल पर वार्ता का नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने कहा, PMO ने समानांतर बातचीत नहीं की थी

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारतीय बातचीत टीम का नेतृत्व करने वाले एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को यह आरोप खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने समानांतर बातचीत की थी। राफेल सौदे को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनकी यह प्रतिक्रिया आई है।

पूर्व रक्षा सचिव जी मोहन कुमार ने यह भी कहा

पूर्व रक्षा सचिव जी मोहन कुमार ने यह भी कहा कि यह कहना पूरी तरह से गलत है कि पीएमओ एक समानांतर वार्ता कर रहा था, जैसा कि मीडिया में आई एक खबर में आरोप लगाया गया है। कुमार ने इस सौदे का बचाव करते हुए कहा कि सर्वाधिक पारदर्शी तरीके से यह बातचीत हुई थी। सिन्हा ने कहा, कोई समानांतर बातचीत नहीं हुई और अंतरसरकारी समझौते में शामिल हर शब्द पर भारत और फ्रांस की वार्ताकार टीम ने किसी अन्य एजेंसी की भागीदारी के बगैर संयुक्त रूप से फैसला लिया। सिन्हा वायुसेना के उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जो भारत की ओर से बातचीत टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

सिन्हा ने नोट का जिक्र करते हुए कहा

सिन्हा ने नोट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अधिकारी ने इसकी शुरूआत की थी वह बाचतीत टीम का हिस्सा नहीं थे और ऐसा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार यह नोट मीडिया में देखा। उन्होंने कहा, हममें से कोई भी नोट के बारे में अवगत नहीं था । सिन्हा ने कहा कि यह अस्पष्ट है कि किसके इशारे पर यह नोट लिखा गया। दरअसल, अंग्रेजी अखबार द हिंदू में राफेल सौदे पर एक खबर आने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है।

खबर के मुताबिक भारत और फ्रांस के बीच

खबर के मुताबिक भारत और फ्रांस के बीच 59, 000 करोड़ रूपए के राफेल विमान सौदे के लिए पीएमओ की बातचीत के दौरान रक्षा मंत्रालय ने सख्त ऐतराज जताया था। खबर में रक्षा मंत्रालय की फाइल नोट का जिक्र किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कुमार उस वक्त रक्षा सचिव थे जब इस सौदे पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने कहा कि यह विषय सोवरेन गारंटी से संबद्घ था ना कि कीमत से । उन्होंने कहा कि ऐसे कई अनसुलझे मुद्दे हैं, जिनका हल किया गया है और सोवरेन गारंटी इसमें से एक थी। कुमार ने कहा कि कीमत पर सभी बाचतीत कमेटी ने की।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...