back to top

देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हुई और मृतकों की संख्या 5,598 पहुंची

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 97,581 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 95,526 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार सुबह से अब तक 204 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 76 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा तेलंगाना में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार-चार तथा बिहार और जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन, आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है और यह राज्य मृतकों की सूची में शीर्ष पर है। इसके बाद गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्य प्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88, आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 45, जम्मू-कश्मीर में 31 और बिहार में 24 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 21, केरल में 10 और ओडिशा में सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है।

उत्तराखंड में छह और हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़ और असम में चार-चार, मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं मृतकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...