back to top

सीएए पर भय भ्रम का भूत बेनकाब हो चुका है : नकवी

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून सीएए पर हॉरर हंगामा, हवा-हवाई हो रहा है और लोगों के बीच कुछ राजनैतिक दलों द्वारा खड़ा किया गया भय-भ्रम का भूत बेनकाब हो चुका है।

नागरिकता कानून पर भाजपा के देशव्यापी जन जागरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लखन में भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस एवं उसके साथियों द्वारा अविश्वास और अफवाह के जरिए अमन को अगवा करने की साजिश, समाज के एकता-सौहार्द के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के मकसद से की जा रही है।

नकवी ने कहा कि पौलिटिकल पाखंड से प्रभावित प्रदर्शनों के जरिए देश के सौहार्द-एकता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास परास्त होगा। कांग्रेस और उसके साथी झूठमेव जयते का झंडा बुलंद कर लोगों को भटकाने-भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।

नागरिकता बिल को केंद्र बिंदु बनाकर हॉरर हंगामा हो रहा है जबकि नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने हर मंच से देश को यह आश्वस्त किया है कि सभी भारतीयों के नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी भारतीय नागरिक के अधिकारों पर कोई खतरा न था, न है और न होगा।

नकवी ने कहा कि भारत के मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से ज्यादा महफूज और मजबूत जगह कहीं नहीं है, जहा उसके नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह पत्थर की लकीर की तरह पुख्ता हैं।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...