लखनऊ। आज जेठ माह का पहला बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग का छांछी कुआ हनुमान मन्दिर अमीनाबाद का हनुमान मन्दिर समेत अन्य सभी हनुमान मन्दिर सज-धज कर तैयार हो गये हैं। सभी प्रमुख मन्दिर सोमवार की शाम हनुमान जी महाराज का श्रृंगार होने के बाद और नया चोला चढ़ाने के बाद मन्दिर के पट दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे।
इस साल बड़ा मंगल 13 मई से शुरू होगा वहीं द्वितीय बड़ा मंगल 20 मई, तृतीय बड़ा मंगल 27 मई, चतुर्थ बड़ा मंगल 2 जून, पंचम बड़ा मंगल 10 जून को पड़ेगा। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़े मंगल के रूप में मनाते हैं। इस बार ज्येष्ठ माह में चार बड़े मंगल पड़ रहे है। इस बार मंदिर के आसपास व शहर भर में बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन होगा। मंदिर की ओर से बड़े मंगल पर जुटने वाली भक्तों की भीड़ को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बड़े मंगल पर बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना होती है। राजधानी में बड़े मंगल का विशेष महत्व है।
अलीगंज नया हनुमान मंदिर में 11 बार बदला जाएगा चोला :
अलीगंज हुनमान मंदिर में सोमवार दिन में 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंगलवार रात 12 बजे बंद होंगे। मंदिर की ओर से 2.5 कुंतल लड्डू और एक हजार कालाजाम बांटा जाएगा। बजरंगबली का दिन भर में 11 बार चोला बदला जाएगा। मंदिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि दो साल बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा।
अमीनाबाद हुनमान मंदिर:
अमीनाबाद हनुमान मंदिर बड़े मंगल पर रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री विजय पाठक ने बताया कि बड़े मंगल पर मेले का आयोजन होगा। बजरंगबली को 51 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगेगा।
पातालपुरी हनुमान मंदिर में लगेगा 56 व्यंजन का भोग:
पक्का पुल स्थित श्री अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान जी मंदिर में सुबह सिंदूर लेप कर शृंगार किया जाएगा। कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि सुबह 9 बजे आरती उतारी जाएगी। बजरंगबली को 56 व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।
हनुमान सेतु- मंगला आरती के बाद दर्शन:
हनुमान सेतु मंदिर में बड़े मंगल को लेकर विशेष सजावट की जा रही है। पहले बड़े मंगल पर 75 हजार लड्डू प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। सोमवार रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ मंगला आरती होगी। मंदिर के कपाट मंगलवार रात 12 बजे बंद होगा। भक्त 24 घण्टे बजरंग बली के दर्शन कर सकेंगे। सुबह और शाम बजरंगबली की विशेष आरती होगी। लगातार सुदरकांड का पाठ होता रहेगा। मंदिर के बाहर समाजसेवियों द्वारा भण्डारे और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।
सोने-चांदी से सजेंगे बालाजी:
तालकटोरा स्थित श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ के हर मंगल को सोने चांदी की वर्क से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। सोने का क्षत्र चढ़ाने के साथ ही भक्तों की ओर से हर मंगल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक डीएन अवस्थी ने बताया कि मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। हर मंगल की देर शाम को बाबा के चरणों में भजनों का गुलदस्ता भी पेश किया जाएगा।
अलीगंज का नया हनुमान मन्दिर:
बड़े मंगल की तैयारियां पूरी होने के बाद दोपहर से मन्दिर खोल दिया गया। मन्दिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि मन्दिर के हनुमान जी के दोनों गर्भग्रह में एसी चालू है। एसी के लगने से भक्तों को काफी गर्मी में राहत मिलेगी। सोमवार की रात से ही राजधानी व आस-पास के गांवों से करीब 500 भक्त दंडवत परिक्रमा करते हुए दर्शन करने पहुंचे। मन्दिर मंगलवार को रात 12 बजे बंद होगा। करीब पांच कुंतल फूलों से शृंगार किया गया। व्यवस्था के लिए मन्दिर की ओर 100 कार्यकर्ता व 50 अन्य सहयोगी सेवादार लगाए गए है।
हनुमान सेतु मन्दिर:
मंदिर कई कुंटल फूलों से महक रहा है। शाम को रंगबिरंगी लाइटों से मन्दिर जगमग जगमग होगा। मन्दिर के बड़े पुजारी भगवान सिंह विष्ट ने बताया कि हर बार जेठ के मंगल को एक भक्त द्वारा ही बुकिंग होती थी लेकिन इस बार भक्तों की श्रद्धा को देखते हुये 5-6 भक्तों को हनुमान के शृंगार कराने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बड़े मंगल को हनुमान जी का हर दो-दो घंटे पर शृंगार बदला जायेगा। बड़े पुजारी ने बताया कि भक्तों की ओर से जेठ के सभी मंगल को मन्दिर पूरे मन्दिर परिसर को एयरकंडीशन किया जायेगा। जिससे भक्तों को गर्मी में काफी राहत मिलेगी। मन्दिर सोमवार की रात 12 बजे खुल गया जो मंगल को रात 12 बजे बन्द होगा। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बाहर कई समाजसेवियों द्वारा भण्डारे और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगल के दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित मन्दिर का द्वार बन्द रहेगा। उस दिन बंधा मार्ग पार्किंग स्टैंड के गणेश द्वार से दर्शन कराए जाएंगे।
अमीनाबाद हनुमान मन्दिर:
अमीनाबाद हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल को लेकर देर रात पूरी हो चुकी। मन्दिर के प्रधान पुजारी कृष्णकांत पाठक ने बताया कि मन्दिर सोमवार को रात 12 बजे खोल दिया गया। जो बुधवार को रात में बन्द होगा। मंगलवार को सुबह अभिषेक, आरती फिर 21 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगेगा। रात में 10 बजे सुन्दरकांड पाठ होगा तथा जेठ के मंगल को मन्दिर की ओर से भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
चौक के कोतवालेश्वर हनुमान मन्दिर:
पुजारी विशाल गौड़ ने बताया कि बड़े मंगल पर हनुमान जी को सिन्दूर और चमेली के तेल से लेप होगा। मशीन द्वारा निकले चांदी के वर्क से भगवान का शृंगार होगा। मन्दिर के बाहर भण्डारे का आयोजन भी होगा।
बालाजी मन्दिर:
तालकटोरा स्थित बालाजी मन्दिर पर जेठ के सभी मंगलों को सोने, चांदी के वर्क से बाबा का शृंगार होगा। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा चारबाग के त्रिलोचन हनुमान मन्दिर, हजरतगंज के हनुमान मन्दिर, रकाबगंज चैराहा स्थित हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर सी ब्लाक हनुमान मन्दिर, कुर्सी रोड व बीरबल साहनी मार्ग के पंचमुखी हनुमान मन्दिर, पक्कापुल स्थित लेटे हुये हनुमान मन्दिर, दुबग्गा के बरदानी हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल पर भक्त जुटेंगे।
शहर के हनुमान मंदिरों में तैयारियां पूरी, जगह-जगह लगेंगे भंडारे
लखनऊ। पवनसुत के गुणगान के लिए जहां मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं वही भक्तों की ओर से श्रृंगार करने का कार्य सोमवार दोपहर बाद से ही शुरू हो गया। दो साल से कोरोना संक्रमण का असर भी बड़े मंगल पर पड़ा था। इस बार प्रतिबंध नहीं हैं तो मंदिरों के साथ ही शहर में भंडारों की धूम होगी। पक्कापुल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में एक क्विंटल फूलों से श्रृंगार शुरू होगा तो अलीगंज के नए हनुमान मंदिर के कपाट सोमवार को ही खोल दिए जाएंगे।
मंगलवार को मध्यरात्रि तक भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। पहले दिन देशी विदेशी पांच क्विंटल फूलों से बजरंगी का गुणगान होगा। अलीगंज के पुराने व नए मंदिरों में परिक्रमा करने वालों के लिए विशेष इंतजाम किए गए जाएंगे। हनुमान सेतु मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा के साथ दर्शन का इंतजाम होगा। हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिरए बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के अलावा लेटे हुए हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालुओं के दर्शन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जेठ के सभी मंगल पर सजावट की बुकिंग फुल:
हनुमान सेतु मन्दिर में सफाई रंगाई पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। जेठ के मंगल के शृंगार की बुकिंग फुल हो चुकी है। मन्दिर के बड़े पुजारी ने बताया कि हर बार जेठ के मंगल को एक भक्त द्वारा ही बुकिंग होती थी लेकिन इस बार भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए 5-6 भक्तों को हनुमान जी के शृंगार कराने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बड़े मंगल पर हनुमान जी का दो-दो घंटे पर शृंगार बदला जायेगा। बड़े पुजारी ने बताया कि जेठ के सभी मंगल पर मन्दिर परिसर को एयरकंडीशन किया जायेगा। जिससे भक्तों को गर्मी में काफी राहत मिलेगी। मन्दिर सोमवार की रात 12 बजे खुल जाएगा। जो मंगल को रात 12 बजे बन्द होगा। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बाहर कई समाजसेवियों द्वारा भण्डारे और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। मंगल के दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित मन्दिर का द्वार बन्द रहेगा। उस दिन बंधा मार्ग के गणेश द्वार से दर्शन होंगे।





