प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये
लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया तथा पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में 800 से अधिक विद्यार्थियों एवं आगंतुकों ने सहभागिता की। नई 3डी फिल्म एलियंस एमंग दा स्टार्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्म डॉ. अनिल रस्तोगी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएसआईआर.सीडीआरआई लखनऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ वीपी सिंह अध्यक्ष, भारतीय विज्ञान संचार समिति भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अनिल रस्तोगी ने विद्यार्थियों के साथ नई 3डी फिल्म का अवलोकन एवं आनंद भी लिया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए आयोजित रोचक श्एग्जिÞबिट हंट प्रतियोगिताश् से हुई। अपने संबोधन में डॉ. अनिल रस्तोगी ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम एक विभाजित दुनिया को एकजुट करते संग्रहालय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वरूप मंडल केन्द्र प्रमुख आंचलिक विज्ञान नगरी ने सभी को आंचलिक विज्ञान नगरी आकर नई 3डी फिल्म सहित अन्य विज्ञान प्रदर्शनों एवं आकर्षणों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आगंतुकों एवं विद्यार्थियों को केन्द्र में आयोजित होने वाले आगामी समर वेकेशन हॉबी कैंप के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों विद्यार्थियों शिक्षकों एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।





