back to top

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज के पहले दिन देशभर की टिकट खिड़की पर 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रोडक्शन बैनर ने अपने सोशल मीडिया मंच पर यह खबर साझा की। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर दिखाया गया है जिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े लिखे हैं।पोस्टर पर लिखा था, बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर ने रिलीज के पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। ‘तेरे इश्क में’। अब सिनेमाघरों में। अपनी टिकटें बुक करें।

कैप्शन में लिखा था,आपके ‘इश्क’ के कारण यह फिल्म देशभर में धूम मचा रही है! #तेरे इश्क में अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में, हिंदी, तमिल और तेलुगु में। अभी अपनी टिकट बुक करें।यह फिल्म गर्म खून वाले शंकर और एक शोध छात्रा मुक्ति की कहानी है, जो मानती है कि हिंसक पुरुषों को वश में किया जा सकता है। मुक्ति इसे साबित करने के लिए शंकर को अपने शोध कार्य में शामिल करती है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...