back to top

बराबरी और अच्छाई की सीख देती है फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’

अनुपम खेर इस फिल्म से दो दशक बाद निर्देशन में उतरे हैं
लखनऊ। ‘कोई किसी को सपने देखने से कैसे रोक सकता है?’ यह डायलॉग है, जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की ताजातरीन फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का। असल जिंदगी में भी वह ‘कुछ भी हो सकता है’ और ‘आपके बारे में सबसे बेहतरीन चीज आप खुद हैं’ जैसे प्रेरक फलसफे पर यकीन करते हैं। अनुपम खेर की इस फिल्म का सार भी यही है कि ‘हर इंसान अलग’ है और यही उसकी खूबी है। दुनिया की नजर में बेहद कमजोर दिखने वाला इंसान भी ठान ले तो बड़े से बड़ा सपना पूरा कर सकता है। ये फिल्म बराबरी और अच्छाई की सीख देती यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।
अनुपम खेर इस फिल्म से दो दशक बाद निर्देशन में उतरे हैं। वह इसके सह-लेखक भी हैं। फिल्म उनके लिए इस मायने में भी खास है कि कहानी की प्रेरणा उनकी खुद की आॅटिस्टिक भांजी तन्वी है। सैन्य ट्रेनिंग के लिए मशहूर उत्तराखंड के लैंसडाउन में सेट यह कहानी है, एक स्पेशल चाइल्ड तन्वी (शुभांगी दत्त) की, जो दिल्ली में अपनी मां डॉक्टर विद्या रैना (पल्लवी जोशी) के साथ रहती है। तन्वी को आॅटिज्म है, जिस कारण वह दूसरों से अलग है। अपने पिता कैप्टन समर रैना (करण टैकर) को वह बचपन में ही खो चुकी है। ऐसे में, जब उसकी मां विद्या को एक समिट के लिए यूएस जाना पड़ता है, तो तन्वी को अपने दादा कर्नल प्रताप रैना (अनुपम खेर) के पास लैंसडाउन आना पड़ता है।एक अनुशासित जिंदगी जीने वाले कर्नल रैना के लिए आॅटिस्टिक तन्वी के अलहदा व्यक्तित्व से तालमेल बिठाना आसान नहीं होता। कई बार उनके बीच तकरार और बहसबाजी भी होती है। खासकर तब, जब तन्वी अपने शहीद पिता का सियाचिन की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के अधूरे सपने को पूरा करने और सेना में जाने की जिद ठान लेती है। फिल्म की कहानी निश्चित तौर पर प्रेरक है, जो किसी को भी कमतर न समझने की सीख देती है। यह पॉजिटिविटी, अच्छाई और दूसरों की खूबियां देखने की पैरवी करती है। फर्स्ट हाफ में स्क्रीनप्ले भी अच्छा बन पड़ा है। एकाकी जीवन जी रहे रिटायर फौजी दादा के जीवन में तन्वी की मासूमियत और जिद कैसे नए रंग भरती है, यह देखना सुहाता है। कई हल्के-फुल्के पल भी हैं, जो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, मगर सेकंड हाफ में कहानी की रफ्तार सुस्त और पकड़ कमजोर पड़ जाती है।एक समय के बाद तन्वी का हीरोइज्म सहज और विश्वसनीय नहीं, बल्कि अतिश्योक्ति लगता है। विद्या का आॅटिज्म समिट वाला ट्रैक फ्लो को तोड़ता है, वहीं फिल्म की लंबाई भी खलती है। हालांकि, अदाकारी की बात करें तो शुभांगी इस फिल्म की खोज कही जाएंगी। अपनी पहली ही फिल्म में एक आॅटिस्टिक लड़की की चुनौतीपूर्ण भूमिका में उन्होंने आत्मविश्वास भरी एक्टिंग की है। तन्वी की सहजता और मासूमियत को उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा है। अनुपम खेर ने हमेशा की तरह मंझी हुई एक्टिंग की है। कर्नल रैना के किरदार में वह जमे हैं।ब्रिगेडियर जोशी के रूप में जैकी श्रॉफ, मेजर श्रीनिवासन के रोल में अरविंद स्वामी, रजा साहब बने बोमन ईरानी भी अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते हैं और फिल्म को जरूरी सपोर्ट देते हैं। जबकि, करण टैकर और पल्लवी जोशी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ते।

ऐक्टर: अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी
डायरेक्टर : अनुपम खेर
रेटिंग-3/5

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

सलमान खान की नई पैन-इंडिया फिल्म की चर्चा, नयनतारा संग बन सकती है पहली जोड़ी

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गलवान की लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनके एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...