back to top

फिल्म किसी भी प्लेटफार्म पर रिलीज हो कलाकारों को फर्क नहीं पड़ना चाहिए : नवाजुद्दीन

मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इसकी कोई फिक्र नहीं है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में देखी जाती हैं या अमेजन प्राइम, जी5, नेटफ्लिक्स आदि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होती हैं क्योंकि उनका मानना है कि कई बार फिल्मों का रिलीज होना भी अपने आप में ही बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।

अभिनेता की फिल्म घूमकेतु बहुत विलंब के बाद 22 मई को जी5 पर प्रसारित होने वाली है। फिल्म 2014 में पूरी हो गई थी। पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित और फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (एसपीएन) के बैनर तले बनी इस फिल्म में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी हैं।

नवाजुद्दीन ने कहा, हमने इस फिल्म की शूटिंग वैसे ही की थी जैसे हम सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग करते हैं। मुझे लगता है कि आज के समय में ओटीटी ही एकमात्र तरीका है जिस पर लोग फिल्में देख सकते हैं। इसलिए व्यक्तिगत रूप से मैं नहीं समझता कि अभिनेताओं के लिए यह वास्तव में मायने रखता है।

नवाजुद्दीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, अभिनेताओं को इस बात से चिंतित नहीं होना चाहिए कि उनकी फिल्में ओटीटी पर प्रसारित हों या सिनेमाघरों में रिलीज हों। हमारी फिल्में रिलीज हो रही हैं यही अपने आप में उप्लब्धि है।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...