back to top

वायरस के नए स्वरूप के उभरने से संभावित टीका के विकास पर नहीं पड़ेगा असर : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन में नए स्वरूप के कोरोना वायरस को लेकर चिंता करने या घबराने की कोई बात नहीं है। भारत में अब तक इस तरह का वायरस नहीं मिला है और इसके स्वरूप में भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस (सार्स कोव-दो स्ट्रेन) के नए स्वरूप से टीका के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पॉल ने कहा, अब तक उपलब्ध आंकड़ों, विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि घबराने की कोई बात नहीं लेकिन और सतर्क रहना पड़ेगा। हमें समग्र प्रयासों से इस नई चुनौती से निपटना होगा।

उन्होंने कहा कि वायरस के स्वरूप में बदलाव के मद्देनजर उपचार को लेकर दिशा-निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है और खास कर देश में तैयार किए जा रहे टीका पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। पॉल ने कहा कि स्वरूप में बदलाव से वायरस ज्यादा संक्रामक हो सकता है। यह जल्दी संक्रमण फैला सकता है। उन्होंने कहा, यह भी कहा जा रहा है कि यह वायरस 70 गुणा ज्यादा संक्रमण फैलाता है। एक तरीके से कह सकते हैं कि यह सुपर स्प्रेडर है लेकिन इससे मृत्यु, अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं बढ़ता है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह तेजी से लोगों में संक्रमण फैलाता है।

पॉल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और हम देश में इस तरह का वायरस का पता लगाने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि मध्य सितंबर के बाद से कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। भूषण ने कहा, पिछले सात दिनों में भारत में प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के 124 मामले आए हैं जबकि वैश्विक स्तर पर 588 मामले आए हैं। पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि विश्व स्तर पर 10 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...