back to top

उप्र में कोरोना से 14 और मौतों के साथ मृतकों का आंकडा हुआ 749

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड19 से 14 और लोगों की मौतों के साथ ही शुक्रवार को मृतकों का आंकडा 749 तक पहुंच गया जबकि बीते 24 घंटे में 972 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 25 हजार को पार कर गई। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 7451 लोग संकमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। कुल 17, 597 लोग पूर्णतया ठीक होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के कुल प्रकरणों की संख्या 25, 797 हो गई है। प्रसाद ने कहा कि राज्य में नमूनों की जांच की क्षमता 25 हजार प्रतिदिन के आंकडे को पार कर गई है। गुरुवार को 27, 565 नमूने जांचे गए। अब तक कुल 8.10 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से मेरठ मंडल में व्यापक अभियान चल रहा है। घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। हमारी टीमें हर घर जा रही हैं और वहां लोगों का हालचाल ले रही हैं तथा लक्षण रिकार्ड कर रही हैं। टीमें नाम की सूची भी बना रही हैं और अधिक जोखिम वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। यह कार्य दो जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा।

प्रसाद ने बताया कि बाकी 17 मंडलों में यह कार्य परसों पांच जुलाई से प्रारंभ होगा और 15 जुलाई तक चलेगा तथा हर एक घर का सर्वेक्षण किया जाएगा। टीम हर घर जाएगी और सुनिश्चित करेगी कि घर के उपर एस का मार्क बनाना है और उसके नीचे तारीख लिखनी है। घर पर स्टीकर लगाना है, जिसमें बचाव के तरीके लिखे होंगे।

उन्होंने कहा कि साबुन से लगातार हाथ धोना, मास्क, गमछे, रूमाल, दुपटटे से चेहरा ढंकने, दो गज की दूरी रखने, आरोग्य सेतु ऐप और आयुष कवच का इस्तेमाल करने के निर्देश उस पर लिखे होंगे। स्टीकर पर राज्य हेल्पलाइन नंबर भी छपा है, जिस पर जिले का नियंत्रण कक्ष नंबर भी है। पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचस), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) और जिला अस्पतालों में 4444 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में भी हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्रसाद ने उन सरकारी विभागों का भी ब्यौरा दिया, जहां कोविड हेल्पडेस्क बनाई गई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से जिन लोगों को एलर्ट आए, ऐसे 1, 02, 416 लोगों को फोन किया गया है। फोन राज्य मुख्यालय नियंत्रण कक्ष से भी हो रहा है और सीएम हेल्पलाइन से भी काल किए जा रहे हैं। वहां से भी छह हजार लोगों को काल किए गए हैं । प्रसाद ने बताया कि 10, 102 हॉटस्पॉट क्षेत्र सहित 25, 590 इलाकों में निगरानी का कार्य किया गया है। कुल 1, 15, 33, 745 घरों में 5, 87, 91, 219 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले प्रदेश में लक्षित रैण्डम सैम्पलिंग कराई गई थी। पहले उन गांवों में यह सैम्पलिंग कराई गई थी, जहां बडी संख्या में प्रवासी कामगार और श्रमिक आए थे। फिर शहरी झुग्गी बस्तियों में और अन्य जगहों पर ऐसा किया गया। प्रसाद ने बताया कि अब हमने कुछ और समूहों का रैण्डम सैम्पलिंग कराया है। इनमें वेंडर, फल सब्जी विक्रेता, पटरीरेहडी वाले तथा ढाबों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...