back to top

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा: मोदी सरकार में अल्पसंख्यक 100 प्रतिशत सुरक्षित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश के अल्पसंख्यक 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं और यह विमर्श गलत है कि मौजूदा सरकार में अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा से संबंधित घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले सप्ताह आयोग के प्रमुख नियुक्त हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी लालपुरा ने यह भी कहा कि इस गलत विमर्श को खत्म करने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी कि अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, हम उस समय अलीगढ़ में दंगों के बारे में सुनते थे जब भाजपा सरकार नहीं थी। हम दूसरी जगहों पर भी दंगों के बारे में सुना करते थे जहां भाजपा की सरकारें नहीं थीं। मैं संवैधानिक पद पर बैठा हूं और जब हम आंकड़ों को देखते हैं तो पता चलता है कि दंगे, हत्या और लिंचिंग (पीट-पीटकर मार डालने) की घटनाओं में कमी आई है।

 

लालपुरा के मुताबिक, घटनाएं हुई हैं और हो रही हैं, इसीलिए इस आयोग की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विमर्श गलत है कि मौजूदा सरकार में लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। लालपुरा ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब मध्य प्रदेश और देश के कुछ अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की पिटाई की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।
लालपुरा ने कहा, आयोग के अध्यक्ष के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखा जाए और कोई अन्याय नहीं हो। साथ ही, मुझे यह भी देखना होगा कि लोगों के बीच गलत विमर्श न पैदा हो। हम सभी भारतीय हैं और हमको मिलकर देश का विकास, लोगों की सुरक्षा और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।

 

उनके मुताबिक, समाज का एक हिस्सा है जिसके बीच असुरक्षा का भाव है और ऐसे में जहां भी जरूरत होगी, वह मौके का दौरा करेंगे ताकि कोई नाइंसाफी नहीं हो।
किसान आंदोलन को लेकर कुछ लोगों द्वारा सिख समुदाय को निशाना बनाने से जुड़े सवाल पर लालपुरा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो लोग खालिस्तानी नारे लगाते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह न तो हमारे और न ही देश के हित में है। साथ ही, उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकारों ने कृषि से जुड़े उद्योग को विकसित नहीं किया और किसानों की उपज को बेचने के साधन नहीं बढ़ाये, जिस कारण केंद्र सरकार को इसमें दखल देना पड़ा। लालपुरा ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि जबरन या लालच देकर धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...