back to top

मोदी-ट्रंप की वार्ता में सीएए का मुद्दा नहीं उठा, धार्मिक सौहार्द पर हुई चर्चा : विदेश सचिव

नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वार्ता के दौरान नए नागरिकता कानून का मुद्दा नहीं आया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने धार्मिक सौहार्द के बारे में सकारात्मक रूप में बातचीत की। श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका ने पांच मुख्य क्षेत्रों -सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, दोनों देशों की जनता के स्तर पर संपर्क को लेकर व्यापक वार्ता की और राष्ट्रपति ट्रंप ने रक्षा क्षेत्र में भारत को उच्च प्राथमिकता देने का अश्वासन दिया।

विदेश सचिव ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी और ट्रंप ने कारोबार क्षेत्र में बड़े समझौते की दिशा में आगे बढऩे का निर्णय किया। यह पूछे जाने पर कि क्या विवादित नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी का मुद्दा भी बातचीत में उठा, श्रृंगला ने कहा कि नए नागरिकता कानून का मुद्दा बातचीत में नहीं उठा।

उन्होंने कहा, सीएए का मुद्दा नहीं आया लेकिन जैसा कि आपने पूछा, धार्मिक स्वतंत्रता पर दोनों पक्षों ने बहुलवाद, विविधता को भारत एवं अमेरिका को जोड़ने वाला कारक बताते हुए इसकी सराहना की। विदेश सचिव ने कहा, आपने कल अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रंप के धार्मिक विविधता और सौहार्द के बारे मे उनके उल्लेख को सुना होगा जो भारत में दिखता है एक सवाल के जवाब में श्रृंगला ने कहा, दोनों नेताओं के बीच धार्मिक सौहार्द पर चर्चा सकारात्मक रूप में हुई।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर चर्चा क्षेत्र के सकारात्मक घटनाक्रमों पर केंद्रीत रही। जम्मू कश्मीर पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा के संबंध में उन्होंने कहा, चीजें सही दिशा की ओर बढ़ रही हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में श्रृंगला ने कहा कि चर्चा के दौरान पाकिस्तान का मुद्दा सामने आया और भारत ने सीमापार आतंकवाद पर अपनी चिंताओं को रखा। श्रृंगला ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों देशों ने मादक पदार्थाे की तस्करी और होमलैंड से जुड़े मुद्दे पर कार्य समूह बनाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा द्विपक्षीय सहयोग के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा क्षेत्र में खरीद, प्रौद्योगिकी और संयुक्त गठजोड़ में भारत को उच्च स्थान देने का आश्वासन दिया है। श्रृंगला ने बताया कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच कुल मिलाकर पांच घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई जिसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य और खास कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संपर्क का विषय भी सामने आया।

विदेश सचिव ने बताया कि भारतीय पक्ष ने आईटी क्षेत्र में भारतीय पेशेवरों के योगदान को रेखांकित करते हुए एच1बी वीजा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बातचीत में ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभर कर सामने आया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...