back to top

वैन नहर में गिरने से डूबे सातों बच्चों के शव नहर से निकाले गए

लखनऊ। लखनऊ के निकट नगराम में एक नहर में वैन गिरने के बाद डूबे सभी सात बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं । गुरुवार को हुई इस घटना में एक वैवाहिक समारोह से लौट रही वैन इंदिरा नहर में गिर गई थी।

इस घटना में 29 लोग नहर में डूब गए थे, जिनमें से 22 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद लापता हुए सात बच्चों में से दो बच्चों के शव सुबह पांच बजे निकाले गए जबकि दो और बच्चों के शव दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे निकाले गए। तीन बच्चों के शव गुरुवार शाम ही मिल गए थे।

इस तरह लापता सभी सातों बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं और अब राहत और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। इन बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से छह बच्चे बाराबंकी जिले से जबकि एक बच्चा लखनऊ जिले से है।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भाषा को बताया कि लापता सात बच्चों में से शनि (5), सौरभ (8) और अमन (9) के शव गुरुवार शाम को नहर से निकाले गए थे, शुक्रवार सुबह साजन (8) और मानसी (3) के शव भी मिल गए जबकि दोपहर बाद सचिन (6)और मानसी(5) के शव निकाले गए।

उन्होंने बताया कि बच्चों को तलाश करने का काम पूरी रात चलाया गया और आज दोपहर ढाई बजे यह समाप्त हो गया। शर्मा ने बताया था कि गुरुवार सुबह करीब तीन बजे बाराबंकी लौट रही एक पिकअप वैन तडके इंदिरा नहर में जा गिरी जिससे वैन में सवार सभी 29 लोग नहर में डूब गए। इनमें करीब 19 बच्चे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई और तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू हो गया था।

बच्चों के परिजनों का आरोप है कि वैन का चालक शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने माना कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और वैन अंधेरे में पानी में जा गिरी।

उन्होंने बताया था कि कुछ घंटो बाद 22 लोगों को नहर से जिंदा बचा लिया गया था इंदिरा नहर का पानी रोक दिया गया था लापता सात बच्चों की तलाश जारी रखी गई थी । इसके अलावा कई स्थानों पर जाल डालकर भी बच्चों की तलाश की गई।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...