back to top

श्रीनगर में आतंकवादियों ने की दो पुलिसकर्मियों की हत्या

श्रीनगर। श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी। पुलिस ने बताया कि घायल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सोहेल और मोहम्मद यूसुफ के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दुर्गानाग इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। शहर में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब विभिन्न देशों के राजनयिकों के 24 सदस्ईय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...