back to top

तेली समाज आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगा, लखनऊ में हुई प्रांतीय बैठक में लिया गया निर्णय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेली समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक में लिया गया, जो आज गांधी भवन सभागार, कैसरबाग लखनऊ में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अंबेडकर नगर से पधारे राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजमणि साहू ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बनारस से आए महासभा के संरक्षक श्री तेज बहादुर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के लोगों से राजनीतिक रूप से सक्रिय होने और अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि बनाने का आह्वान किया।

प्रांतीय बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर साहू एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा, “समाज को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सजगता और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 47 विधानसभा क्षेत्र तेली समाज बहुल हैं। यदि इन क्षेत्रों में अन्य दलों द्वारा भागीदारी नहीं दी जाती है, तो समाज अपने बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेगा। बैठक में प्रदेश भर से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान प्रांतीय बैठक में श्री संपूर्णानंद गुप्ता प्रदेश महामंत्री देवरिया श्रीमती अर्चना साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ श्री मनोज कुमार साहू प्रदेश संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ बहराइच डॉक्टर सुमन साहू प्रदेश महिला प्रभारी प्रतापगढ़ श्री मोहनलाल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ श्री अरुण साहू जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री डॉक्टर बी के साहू प्रदेश महामंत्री कानपुर सुशील साहू जिला अध्यक्ष महोबा, लखन लाल साहू जिला अध्यक्ष नोएडा लालजी गुप्ता

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर रामजी गुप्ता बलिया रोहित राठौर जिला अध्यक्ष मथुरा रामजी राठौर रीवा जिला अध्यक्ष प्रताप फर्रुखाबाद उमेश बाबू राठौड़ जिला अध्यक्ष नागपुर कलां फरीदाबाद प्रदेश पदाधिकारी बबलू गुप्ता संत कबीर नगर रजनी साहू पर्वतारोही संत कबीर नगर विनोद राठौड़ जिला अध्यक्ष हरदोई सुशील कुमार जिला अध्यक्ष महोबा विश्राम सागर राठौर मंडल अध्यक्ष सीतापुर अशोक राठौड़ सीतापुर प्रवेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ धर्मेंद्र राठौर लखीमपुर खीरी कौशल किशोर एडवोकेट बाराबंकी महेश प्रसाद साहू दादू जी बड़ी समाज सेवी लखनऊ पदमचंद साहू राष्ट्रीय सचिव कानपुर राजमणि साहू प्रांतीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ अंबेडकर नगर

जगदीश प्रसाद गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजमगढ़ मनोरमा गुप्ता प्रदेश महामंत्री बलिया धर्मराज गुप्ता जिला अध्यक्ष बस्ती सुभाष चंद्र गुप्ता कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष स्वास्तिक कृष्णा जिला अध्यक्ष कानपुर नगर उत्तर प्रदेश विमल साहू कानपुर पवन साहू फतेहपुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला महामंत्री कानपुर दक्षिण डॉक्टर कृष्ण मोहन गुप्ता जिला अध्यक्ष बलरामपुर सतीश राठौर खैराबाद सीतापुर डॉ शिव शंकर गुप्ता अंबेडकर नगर संजय कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर।तथा अन्य दर्जनों जिलों से आए संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने, समाज के युवाओं को जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और राजनीतिक मंच पर मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराने पर जोर दिया।

संगठन ने तैयार किया कार्य योजना का एजेंडा

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि पंचायत चुनाव को समाज के राजनीतिक जागरण और सशक्तिकरण का माध्यम बनाया जाएगा। इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। अंत में, बैठक में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने संकल्प लिया कि तेली समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, रोजगार और राजनीति सभी मोर्चों पर संगठित प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

जयशंकर ने जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया

किंगस्टन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को इस कैरेबियाई देश को समर्पित करते...

कबीरधाम जिले में कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत...

जनता दर्शन में बोले CM योगी-बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करें, अवैध कब्जों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जायज़ समस्या का समाधान...