back to top

जयशंकर ने जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया

किंगस्टन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को इस कैरेबियाई देश को समर्पित करते हुए कहा कि क्रिकेट इन दोनों देशों के बीच सेतु का काम करता है। जयशंकर ने रविवार को एक समारोह में जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ मिलकर यहां सबीना पार्क में इस इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया।

इस अवसर पर जयशंकर ने कहा कि क्रिकेट भारत और जमैका के बीच संबंधों को मजबूत बनाता है तथा भारत में एक अरब से अधिक लोग इस खेल को पूरे जुनून के साथ देखते हैं।उन्होंने कहा, खेल साझा अनुभव और आपसी सम्मान को बढ़ावा देकर देशों को करीब लाते हैं। जहां तक भारत और जमैका के संबंधों की बात है तो क्रिकेट का इसमें विशेष महत्व है।


किंगस्टन स्थित सबीना पार्क जमैका क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है। यह वेस्टइंडीज के इस राष्ट्र का एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैदान है।सबीना पार्क के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जयशंकर ने कहा कि इस मैदान से भारतीय क्रिकेट की विशेष यादें जुड़ी हुई हैं, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का शतक और 2011 में विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण शामिल है।

जयशंकर ने इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,भारत और जमैका की कहानी रनों में लिखी गई है, सम्मान में लिखी गई है, दोस्ती में लिखी गई है। प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस जेएम के साथ सबीना पार्क में भारत द्वारा उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का औपचारिक रूप से अनावरण किया। जयशंकर ने कहा कि अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड जमैका में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अनुभव को बेहतर बनाएगा और यह दोनों देशों के बीच स्थायी क्रिकेट भागीदारी का प्रमाण है।

जयशंकर ने आशा व्यक्त की कि नया स्कोरबोर्ड कई यादगार पारियों का गवाह बनेगा, जिनमें वे पारियां भी शामिल होंगी जो दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक होंगी।उन्होंने कहा, भविष्य की कई महान पारियों को इस स्कोरबोर्ड पर दर्ज किया जाएगा। उनमें से एक भारत-जमैका की मित्रता की पारी भी हो।

जमैका की समृद्ध क्रिकेट विरासत के बारे में उन्होंने कहा कि जॉर्ज हेडली, माइकल होल्डिंग, कर्टनी वॉल्श, क्रिस गेल और एंड्रयू रिचर्डसन जैसे महान खिलाडÞियों के इस देश को विश्व स्तर पर अपार सम्मान प्राप्त है। जयशंकर ने कहा कि जमैका के क्रिकेटरों को भारतीय प्रशंसकों से भरपूर समर्थन मिलता है, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी शामिल है। जयशंकर ने इस समारोह में गेल की अनुपस्थिति पर भी ध्यान दिलाया और कहा कि उनकी कमी महसूस की गई।

RELATED ARTICLES

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

कबीरधाम जिले में कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत...

जनता दर्शन में बोले CM योगी-बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करें, अवैध कब्जों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जायज़ समस्या का समाधान...

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे : TVK

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी,...