back to top

कबीरधाम जिले में कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पंडरिया इलाके में पांडातराई के करीब गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल से तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे गई।

इस घटना में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, रायपुर के बिरगांव निवासी युवक एक कार में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने पंडरिया के लिए रवाना हुए थे। रविवार देर रात जब वह गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल के करीब पहुंचे तब उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 50 फुट नीचे गिर गई।

इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

जयशंकर ने जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया

किंगस्टन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को इस कैरेबियाई देश को समर्पित करते...

जनता दर्शन में बोले CM योगी-बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करें, अवैध कब्जों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जायज़ समस्या का समाधान...

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे : TVK

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी,...

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को सोमवार को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच...