back to top

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 706 अंक या 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,616 और निफ्टी 211 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,209 पर था।

बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 155 अंक या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 564 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,349 पर था।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझान में से तीन में असम, पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी में बीजेपी आगे बनी हुई है। इसके कारण पश्चिम बंगाल मुख्यालय वाली कंपनियों पर निवेशकों का फोकस बना हुआ है और उनमें जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

खबर लिखे जाने तक एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 378 रुपए, बिड़ला कॉर्पोरेशन 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 961 रुपए, बंधन बैंक 4 प्रतिशत के अधिक के उछाल के साथ 208 रुपए, सेंको गोल्ड 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 330 रुपए, लक्स इंडस्ट्रीज करीब 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,444 रुपए और इमामी का शेयर 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 457 रुपए पर था।

जानकारों ने कहा कि विधानसभा चुनावों विशेषकर पश्चिम बंगाल के परिणामों का असर शेयर बाजार पर छोटी अवधि के लिए होगा। हालांकि, लंबी अवधि में बाजार के लिए कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका युद्ध, हॉर्मुज स्ट्रेट को खुलने जैसे कई कारण अहम होंगे।

वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।

शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

RELATED ARTICLES

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

जयशंकर ने जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया

किंगस्टन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को इस कैरेबियाई देश को समर्पित करते...

कबीरधाम जिले में कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत...

जनता दर्शन में बोले CM योगी-बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करें, अवैध कब्जों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जायज़ समस्या का समाधान...