back to top

दूरसंचार कंपनियों को मासिक, तिमाही आंकड़े देने के लिए मिला अतिरिक्त समय

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों को मासिक और तिमाही रिपोर्ट जमा कराने के लिए छह सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। कंपनियों को यह रिपोर्ट अप्रैल में जमा करानी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने कुछ दिन पहले नियामक को पत्र लिखकर आपरेटरों को इस तरह की रिपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया था। सीओएआई ने कहा था कि कोरोना वायरस की वजह से की गई 21 दिन की बंदी की घोषणा के बाद आपरेटरों को महत्वपूर्ण नेटवर्क चालू रखने के काम में कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।

ट्राई के सचिव एस के गुप्ता ने पीटीआई भाषा से कहा, ट्राई ने मौजूदा परिस्थितियों में सीओएआई के आग्रह पर विचार के बाद दूरसंचार कंपनियों को मासिक और तिमाही रिपोर्ट जमा कराने के लिए छह सप्ताह का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। आपरेटरों को यह रिपोर्ट अप्रैल में जमा करानी थी।

ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा को 26 मार्च को भेजे पत्र में सीओएआई ने कहा था कि मौजूदा परिस्थतियों में हमारे सदस्यों के लिए मासिक और तिमाही आंकड़े निर्धारित तिथि तक दे पाना मुश्किल है। सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने पत्र में लिखा था, इन रिपोर्ट के लिए सर्किल के आधार पर आंकड़े जुटाने पड़ते हैं, लेकिन मौजूदा माहौल में ऐसा कर पाना संभव नहीं है। सीओएआई ने इन हालात में इन्हें जमा कराने की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...