back to top

देवरिया में जींस टॉप पहनने की जिद पर किशोरी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या

देवरिया (उत्तर प्रदेश) । देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से जींस-टॉप पहनने की जिद करने पर एक किशोरी को उसके परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि परिजनों ने तरकुलवा थाना अंतर्गत देवरिया-कसया रोड पर पटनवा पुल से शव को फेंक कर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह (शव) पुल की रेलिंग में फंस गया, जिसे मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया। महुआडीह थाना प्रभारी राम मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत किशोरी का नाम नेहा पासवान (17) और उसके पिता का नाम अमरनाथ पासवान है। ये लोग सवरेजी खर्ग गांव के रहने वाले हैं। आरोप के मुताबिक कथित रूप से जींस और टॉप पहनने की जिद करने पर लड़की के परिवार वालों ने सोमवार को उसकी बुरी तरह पिटाई की।

 

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मां की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के जींस-टॉप पहनने के कारण ही उसके साथ मारपीट हुई, और उसी दौरान चोट लगने से सिर की हड्डी के टूट गई और उसकी मौत हो गई।
त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। इससे पहले लड़की के भाई विवेक ने संवाददाताओं को बताया था कि उसके चाचा और दादा-दादी ने उसकी बहन के कपड़े पहनने के ढंग से नाराज होकर उसे मारा-पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

 

विवेक के मुताबिक, नेहा को पीटते वक्त उसके चाचा और दादा-दादी उसे लगातार अपशब्द कह रहे थे। वे अक्सर नेहा के जींस पहनने को लेकर आपत्ति करते थे और उस दिन भी उन्होंने उसे जींस पहनने से कई बार रोका था। थाना प्रभारी ने बताया कि मां ने बच्ची के दादा-दादी परमहंस और भगवान देवी तथा टेंपो चालक हसनैन समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या की सजा) और 201 (अपराध के सबूत मिटाना) सहित अन्य में मामला दर्ज किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि टेंपो चालक और दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जींस पहनने की जिद पर परिवार के सदस्यों के नाराज होने की कहानी बहुत आश्वस्त करने वाली नहीं है। घटना का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है जिसे परिजन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...