back to top

कुवैत से व्यक्ति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक

मुजफ्फरनगर: कुवैत में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए यहां अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी पत्नी ने उसके तथा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसने फोन पर तलाक दे दिया। यह घटना तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही संसद ने तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाने वाला एक विधेयक पारित किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने 27 मई को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ दहेज तथा उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपए मांगे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिले के सिखेड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले बिहारी गांव की रहने वाली महिला पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए उसे तलाक दे दिया। सिखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...