back to top

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में टीम भावना से कार्य हो रहा है : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में टीम भावना से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कोविड-19 व डेंगू के उपचार के लिए लेवल टू व थ्री के लैब समेत 17 परियोजनाओं का आनलाइन लोकार्पण और आरंभ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

योगी ने कहा कि पिछले आठ माह से पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही है। सदी की पहली महामारी होने के कारण हर तबके ने इस महामारी के साथ एक नया अनुभव साझा किया और समाधान का मार्ग निकाला है। उन्होंने कहा कि हम सबने इन चुनौतियों को अवसर में बदलने के साथ ही धैर्य से मुकाबला किया है।

अन्र्ताष्ट्रीय संस्थानों ने भी कोविड-19 के मैनेजमेंट को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से संभव हो सका है। प्रदेश में शासन प्रशासन की टीम ने बेहतर परिणाम लाने में सफलता हासिल की है।

योगी ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है जो एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का पहला केस यहां आया तो हमारे पास बेड और जांच की सुविधा नहीं थी लेकिन प्रयास शुरू हुए और पहले प्रतिदिन 72 जांच करने की क्षमता थी लेकिन कल एक दिन में एक लाख 45 हजार नमूनों की जांच हुई।

योगी ने कहा कि हम लोगों ने न केवल कोविड-19 प्रबंधन को आगे बढ़ाया है बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया है। योगी ने कहा कि जब मैं 1998 में सांसद बना तो गोरखपुर के जिस मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से सालाना 800 से 1500 मौत होती थी वहां इस बार सिर्फ 21 मौत हुई है। आगे वह भी न हो इसके लिए प्रयास चल रहा है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...