back to top

1890 करोड़ में तेजस नेटवर्क में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी टाटा संस की इकाई

नई दिल्ली। टाटा संस की एक इकाई की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट लगभग 1,890 करोड़ रुपये में दूरसंचार और नेटवर्क फर्म तेजस नेटवर्क में उसकी नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी।  तेजस नेटवर्क ने कहा कि उसने टाटा समूह की होल्डिंग फर्म की सहायक कंपनी के साथ समझौता किया है।

इस सौदे के तहत तेजस नेटवर्क पैनाटोन को 258 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.94 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये कुल 500 करोड़ रुपये के होंगे और इसके बाद 3.68 करोड़ वारंट का एक और तरजीही आवंटित किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक को 258 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से एक शेयर में बदला जा सकता है। इसकी कुल राशि 950 करोड़ रुपये होगी। वारंट को जारी करने की तारीख से 11 महीनों के भीतर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक या कई चरणों में हो सकता है।

इतना ही नहीं, 1.55 करोड़ वारंट का तरजीही आवंटन भी किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक को 258 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से शेयर में बदला जा सकता है। मालूम हो कि इसकी कुल राशि 400 करोड़ रुपये होगी। पैनाटोन द्वारा वारंट जारी होने की तारीख से 18 महीने के भीतर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस संदर्भ में तेजस नेटवर्क के अध्यक्ष वी बालकृष्णन ने कहा कि, ‘इस सौदे से कंपनी को जरूरी वित्तीय संसाधन मिलेगा। साथ ही वैश्विक संबंध और एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र भी मिलेगा।’ वहीं टाटा संस के कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल ने इस सौदे पर कहा कि, ‘हम तेजस नेटवर्क की अत्यधिक अनुभवी प्रबंधन टीम के साथ काम करने और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी वायरलाइन और वायरलेस उत्पादों की पेशकश करने के लिए तैयार हैं।’ विकास के क्षेत्र में तेजस नेटवर्क मजबूत स्थिति रखने वाली एक प्रमुख दूरसंचार और नेटवर्क कंपनी है।

मौजूदा समय में तेजस नेटवर्क 75 से ज्यादा देशों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, उपयोगिताओं, रक्षा और सरकारी संस्थाओं को डिजाइन और उच्च प्रदर्शन वाले नेटवर्किंग उत्पाद बेचती है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर तेजस नेटवर्क का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में यह 234.30 पर बंद हुआ था। जबकि आज इसकी शुरुआत 246.00 के स्तर पर हुई। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,302.27 करोड़ रुपये है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...