back to top

टाटा समूह पूरे प्रणाली में एआई अपनाने की प्रक्रिया में, क्षेत्र-विशिष्ट एआई चिप बनाने की योजना

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पूरी प्रौद्योगिकी प्रणाली में कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की प्रक्रिया में है और विभिन्न उद्योगों के लिए चिप बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह विविध भारतीय आंकड़ों के आधार पर एआई क्षमताओं का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण ही हम चिप और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रवेश कर सके। अगला कदम ऐसे चिप बनाना है जो पूरी तरह एआई-अनुकूलित और क्षेत्र-विशिष्ट हों। हर उद्योग के लिए अलग चिप विकसित की जाएगी और हम सबसे पहले इसे मोटर वाहन क्षेत्र के लिए तैयार करेंगे।

उन्होंने बताया कि नमक से सॉफ्टवेयर तक फैला उनका समूह सिलिकॉन से लेकर सिस्टम तक, एआई-तैयार डाटा सेंटर से लेकर एप्लिकेशन और एआई एजेंट तक पूरी प्रणाली स्टैक में एआई को अपना रहा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई-अनुकूलित डाटा सेंटर स्थापित कर रहा है, जिसे अगली पीढ़ी के एआई प्रशिक्षण और एवं इन्फरेंस के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि समूह ने ओपनएआई के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत 100 मेगावाट क्षमता का पहला चरण स्थापित किया जाएगा जिसे आगे बढ़ाकर एक गीगावाट तक किया जाएगा। इसके अलावा, एएमडी के साथ भी सहयोग की हाल में घोषणा की गई है, जिसके तहत विश्वस्तरीय एआई रैक आर्किटेक्चर को मजबूत डाटा अवसंरचना, इंजीनियरिंग, ऊर्जा एवं समाधान क्षमताओं के साथ जोड़कर भारत में वैश्विक मानकों के अनुरूप टिकाऊ एआई क्षमता विकसित की जाएगी।

चेयरमैन ने कहा कि समूह का पूरा एआई ढांचा विविध भारतीय डाटा संपत्तियों पर आधारित होगा, ताकि बुनियादी मॉडल के ऊपर भारतीय संदर्भों की विविधता के अनुरूप बुद्धिमत्ता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा कम्युनिकेशंस मिलकर उद्योगों के लिए एआई आॅपरेटिंग सिस्टम विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह हर उद्योग के लिए एजेंटिक समाधान तैयार करेगा और वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर इसे दुनिया भर के उद्यमों तक पहुंचाएगा।

चंद्रशेखरन ने कहा,यह वादों को हकीकत में तब्दील करने का समय है, ताकि हम समृद्धि प्रदान कर सकें। हम एक निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं। यह प्रचुर बुद्धिमत्ता का युग है, जहां दुर्लभ संसाधन विश्वास, संरक्षकता एवं मानवीय क्षमता हैं। उन्होंने एआई की परिवर्तनकारी क्षमता की तुलना भाप इंजन और इंटरनेट जैसे ऐतिहासिक बुनियादी ढांचे के नवाचारों से की और कहा कि लक्ष्य एआई को हर व्यक्ति और हर उद्यम के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा,हमें एआई उपकरण देश के अंतिम व्यक्ति तक, बल्कि पृथ्वी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...