back to top

मनरेगा में रोजगार देने का लक्ष्य छह महीनों में हुआ पूरा : योगी

  • ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों वापस आये श्रमिकों के लिए की रोजगार की व्यवस्था

  • कोविड के बचाव व इलाज की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखें

  • बेहतर कांटेक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस संक्रमण नियंत्रित करने में मजबूत कड़ी

  • एसजीपीजीआई व केजीएमयू कोविड अस्पतालों में दें चिकित्सीय परामर्श

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश द्वारा मनरेगा का वार्षिक लक्ष्य छह महीने में पूरा किये जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल खंड में ग्रामीण इलाकों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के मकसद से राज्य सरकार ने मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता पर संचालित कराया। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के शुरू होने के साथ ही, अप्रैल महीने में मनरेगा के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग काम शुरू किये गये थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा योजना का सुनियोजित संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में अन्य कार्यों के साथ-साथ नदियों के पुनरुद्धार, तालाबों के निर्माण, वृक्षारोपण आदि कार्य भी बड़े पैमाने पर कराये गये। इन गतिविधियों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों और प्रदेश वापस आये श्रमिकों और कामगारों के लिए रोजगार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के माध्यम से 26 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को 06 महिमे में ही पूरा करते हुए प्रदेश में अब तक मनरेगा के तहत 26.14 करोड़ मानव दिवस सृजित किये जा चुके हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में 37 हजार की कमी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड-19 से बचाव और इलाज की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा है कि बेहतर कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य और जागरूकता कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने की एक मजबूत कड़ी है। मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास टीम-11 के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि लखनऊ जिले में कोविड-19 के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सभी कोविड अस्पतालों से नियमित संवाद बनाते हुए रिकवरी दर को बेहतर करें।

योगी ने कहा कि एसजीपीजीआई द्वारा एल-3 कोविड अस्पतालों को और केजीएमयू द्वारा एल-2 कोविड हॉस्पिटलों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जाये। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित किए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिये कि धान क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए चारे आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। गो-आश्रय स्थलों में गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाये।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...