back to top

यूपी की श्री राम मंदिर की झांकी को मिला पहला पुरस्कार

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित श्रीराम मंदिर के प्रतिरूप की झांकी को प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस पर खुशी जताई और कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा है कि झांकी के इस प्रतिरूप को प्रदेश में दिखाया जायेगा। जहां-जहां से यह झांकी गुजरेगी वहां लोग इसको देखेंगे और इस पर पुष्पवर्षा भी की जायेगी।

इस बार राजपथ की परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों से श्रेष्ठतम माना गया। इस झांकी के जरिए वहां लोगों ने अयोध्या में बन रहे राममंदिर की भव्यता को दिल्ली के राजपथ पर साक्षात देखा। देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ऑन लाइन इसका दीदार किया। जिसने देखा वही समग्रता में इसकी खूबसूरती, गीत के बोल ओर प्रस्तुति को देख वाह-वाह कर उठा। मौके पर तो कई लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई और जय श्रीराम का उदघोष भी किया। करीब 500 साल के इंतजार और कई संघर्षों एवं इनमें हुई शहादतों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य राम मन्दिर का सपना जो साकार होने जा रहा है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि झांकी में यहां की बेहद संपन्न विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है। इसमें अयोध्या में बनने वाले राममंदिर मॉडल के अलावा रामायण के प्रमुख दृष्य और रामायण की रचना करते हुए बाल्मीकि भी आकर्षण के केंद्र रहे। शबरी के झूठे बेर खाते हुए प्रभु श्रीराम के साथ अन्य दृश्यों और संगीत के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की गई है। झांकी को पहला स्थान मिलना हम सबके लिए हर्ष और गौरव की बात है।

प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने ही सबसे पहले ट्वीट करके प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली इस सूचना को साझा किया। वह इस उपलब्धि को टीमवर्क का नतीजा मानते हैं। इसका श्रेय भी वह पूरी टीम को देते हैं। गीतकार विरेंद्र सिंह का उन्होंने खासतौर से आभार जताया। उनके गीत को ही निर्णायक मंडल ने सर्वाधिक नंबर दिये थे।

गौरतलब हो कि दिल्ली के राजपथ में इस बार यूपी की झांकी में अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर सहित वहां की संस्कृति, परंपरा, कला और विभिन्न देशों से अयोध्या व प्रभु राम से संबंधों का चित्रण किया गया था। अन्य भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को भी झांकी में जीवंत किया गया था। इस झांकी को विविड कंपनी देखरेख में तैयार किया गया है और मथुरा के कलाकारों के झांकी को जीवंत करने का दायित्व निभाया।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...