back to top

T20 Word Cup : अमेरिका पहुंचा क्रिकेट, ICC ट्रॉफी का सूखा दूर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

न्यूयॉर्क। टी20 विश्व कप के जरिये क्रिकेट का कारवां अमेरिकी बाजार में दस्तक देगा तो कई नये सितारे चमकेंगे तो कई बेनूर भी होंगे , कुछ प्रबल दावेदार होंगे तो कुछ छिपे रूस्तम निकलेंगे। शनिवार से शुरू हो रहे ताबड़तोड़ क्रिकेट के इस महासमर में पहली बार 20 टीमें जोर आजमाइश करेंगी तो इसकी भव्यता देखने लायक ही होगी। भारतीय टीम जहां पिछले काफी समय से आईसीसी खिताब नहीं जीत पाने का मलाल मिटाना चाहेगी तो आस्ट्रेलिया एक और खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखने की फिराक में होगा। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का लक्ष्य सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का होगा।

गत चैम्पियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की चुनौती भी कमतर नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के पास हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्विंटोन डिकॉक और कैगिसो रबाडा जैसे मैच विनर हैं और इसका लक्ष्य चोकर्स का तमगा हटाने का होगा। इस टूर्नामेंट के जरिये अमेरिका में क्रिकेट का पदार्पण होने जा रहा है जहां 29 दिन के भीतर 55 में से 16 मैच खेले जायेंगे। बाकी 39 मैच वेस्टइंडीज में होंगे जिनमें सुपर आठ चरण के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है।
खिताब के प्रबल दावेदारों के अलावा अफगानिस्तान की चुनौती को भी कमतर नहीं आंका जा सकता जो अपना दिन होने पर कोई भी उलटफेर कर सकती है।

जहां तक टीम इंडिया का सवाल है तो सबसे मजबूत टीमों में से एक होने के बावजूद यह 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार बतौर कप्तान रोहित शर्मा की साख भी दाव पर है। रोहित से पहले विराट कोहली भी सबसे सफल टेस्ट कप्तान जरूर रहे लेकिन आईसीसी खिताब नहीं जीत सके। पिछले 12 महीने में भारतीय टीम दो आईसीसी टूर्नामेंटों में उपविजेता रही और आस्ट्रेलिया के हाथों अपनी धरती पर पिछले साल एक दिवसीय विश्व कप का फाइनल हार गई।

पिछले दो टी20 विश्व कप में पुराने र्ढे पर चलने का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा लेकिन इस बार वह गलती दोहराना नहीं चाहेगी। हाल ही में हुए आईपीएल में नजर आया कि कैसे बल्लेबाज आक्रामकता की नयी परिभाषा गढ रहे हैं और भारत के दिग्गज बल्लेबाज इसमें पीछे नहीं रहना चाहेंगे। भारत को यहां तीन मैच खेलने हैं जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ नौ जून को होने वाला चर्चित मुकाबला शामिल है। इस मैदान पर ड्रॉप इन पिचें बिछाई गई हैं। भारतीय टीम इसी मैदान पर एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच उसे पांच जून को आयरलैंड से खेलना है।

अमेरिका में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 में अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। इसके बाद बेसबॉल ने यहां लोकप्रियता में क्रिकेट को काफी पीछे छोड़ दिया। अब बरसों बाद क्रिकेट वापसी की कोशिश में है तो पहला मैच शनिवार को डलास में अमेरिका और कनाडा के बीच ही खेला जायेगा। अमेरिका सह मेजबान होने के नाते विश्व कप में पदार्पण करेगा। उसने हाल ही में कनाडा और बांग्लादेश को हराकर अपने हुनर की बानगी दी है।

रोहित के अलावा इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पर भी भारी दबाव होगा। गत चैम्पियन इंग्लैंड छह महीने पहले भारत में वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। पिछले टी20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड उसी लय में लौटना चाहेगी। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज अपने मैदानों पर हो रहे टूर्नामेंट में खिताब के दावेदारों में से है।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...