back to top

T20 Series: युवा खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कमान

विशाखापत्तनम। सूर्यकुमार यादव को विश्व कप फाइनल में मिली हार की निराशा को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा।

विश्व कप की हार को भुलाना इतना आसान काम नहीं है और फिर सूर्यकुमार को केवल 96 घंटे के अंदर मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करनी है। उन्हें आत्ममंथन करने का मौका भी नहीं मिलेगा लेकिन टी20 उनका पसंदीदा प्रारूप है और वह इसमें खेलने के लिए तैयार होंगे। टीम का कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल जीत दर्ज करना ही नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों की पहचान करना भी होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है लेकिन उनकी पहली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होगी जिसमें विश्व कप में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ी जैसे सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, लेग स्पिनर एडम जम्पा और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल हैं।

इसके अलावा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हैं। अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति के बावजूद मैथ्यू वेड की अगुवाई वाली टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के नाम पर सबसे छोटे प्रारूप में खेलने के लिए विचार नहीं किया जा रहा है और ऐसे में चयनकर्ताओं को इस श्रृंखला से अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

रिंकू सिंह ने अभी तक भारत की तरफ से जितने मैच खेले हैं उनमें उन्होंने प्रभावित किया है। यही बात यशस्वी, तिलक और मुकेश पर लागू होती है जबकि एशियाई खेलों के दौरान पदार्पण करने वाले जितेश को इशान किशन की मौजूदगी के कारण इंतजार करना होगा। भारत के इन खिलाड़ियों ने अभी तक वेस्टइंडीज, आयरलैंड और एशियाई खेलों में औसत दर्जे के आक्रमण का सामना किया है। ऐसे में केन रिचर्डसन, नाथन एलिस, सीन एबॉट और बाएं हाथ के जेसन बेहरनडोर्फ जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी वाले ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने उनकी असली परीक्षा होगी।

भारत को आईपीएल से पहले 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इसलिए अगले कुछ महीने इन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी क्रम पर काम कर रहे हैं तथा शुभमन गिल की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए वापसी के बाद भारत के पास शीर्ष क्रम में काफी विकल्प होंगे।

पूरी संभावना है कि रुतुराज गायकवाड़ के साथ जायसवाल या किशन में से कोई एक पारी का आगाज करेगा। हार्दिक पंड्या के खेलने पर उप कप्तान की भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। वनडे टीम के विपरीत भारत की टी20 टीम में बाएं हाथ के कई खिलाड़ी है। इनमें जायसवाल, किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह के साथ-साथ आलराउंडर अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

इस श्रृंखला में गेंदबाजों की भी परीक्षा होगी। रवि बिश्नोई को अधिक मैच खेलने को मिल सकते हैं जबकि तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को रोटेट किया जा सकता है। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले अक्षर पटेल को भी श्रृंखला के पांचों मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...