back to top

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने खिताब जीता जबकि युगल में वंश नंदल व मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता बनीं।

इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

एकल फाइनल में गैर वरीय दिल्ली के वंश बिष्ट ने दिल्ली के ही शीर्ष वरीय मयंक शर्मा के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया और रोमांचक मैच में 6-2, 4-6, 6-4 की जीत से विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वंश बिष्ट ने पहला सेट आक्रामक खेल से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में मयंक ने सटीक शॉट चयन और बेहतरीन कोर्ट कवरेज से वापसी करते हुए बराबरी हासिल की। निर्णायक तीसरे सेट में वंश ने तेज सर्विस और उम्दा शॉट का नजारा पेश किया और मैच अपने पक्ष में करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।

युगल फाइनल भी उलटफेर के नाम रहा जहां वंश नंदल व मयंक शर्मा विजेता बने। इस गैर वरीय जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी को सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मैच में 1-6, 6-3, 10-6 से हराया। पहला सेट गंवाने के बाद वंश व मयंक ने दूसरा सेट रणनीति में बदलाव करते हुए जीता। फिर मैच का फैसला सुपर टाईब्रेक में हआ जिसमें वंश व मयंक की जोड़ी भारी पड़ी।

इसी के साथ एक लाख 50 हजार रुपए की प्राइजमनी वाले स्वरुप अग्रवाल प्राइजमनी टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में बालक अंडर-14 वर्ग में कृष्णा सिंह चैंपियन बने जिन्होंने फाइनल में ईशान श्रीवास्तव को 4-0 से हराया। बालक अंडर-16 के विजेता विराट सिंह ने फाइनल में रोहिन राज को टाईब्रेक में 4-3(8-6) से हराया। बालक अंडर-18 के फाइनल में अनुरुद्ध कुमार ने रोहिन राज को 4-1 से मात दी।

टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ एके सिन्हा, सम्मानित अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, रामाकृष्णन (ईएसजी एवं सीएसआर प्रमुख, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), नरेंद्र ओझा (कंपनी सेक्रेटरी एवं अनुपालन अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) ने पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह की अध्यक्षता एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने करते हुए अतिथिगण का आभार जताया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा, एसडीएस के सचिव सौरभ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दीपक पाठक, संस्थापक सदस्य पूनम सागर, निदेशक-कोचिंग रतन शर्मा, सुनील भटनागर सहित टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट और टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट दो अलग-अलग प्रतियोगिताएं हैं, जिनकी प्राइजमनी क्रमशः एक लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...