गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठी
लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती नगर के एफिल क्लब में साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रकवि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा, काव्य पाठ तथा अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियां हुईं। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता ‘भावुक’, अर्चना सांवला, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल दमेले, रश्मि हूंका एवं रश्मि सेठ ने प्रभावी काव्य पाठ प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता भावुक ने अपने संबोधन में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत साहित्य को आज भी प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया तथा महामंत्री ज्ञानेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में संजय गुप्ता, आलोक सेठ, राजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।





