back to top

स्वामित्व योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत को बढ़ाया: प्रधानमंत्री

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का स्पष्ट तौर पर स्वामित्व देने वाली स्वामित्व योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत को बढ़ाया है और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बुधवार को समारोह को आनलाइन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में प्रायोगिक परियोजना के सफल रहने के बाद देश के ग्रामीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए अब स्वामित्व योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, यह योजना देश में ग्राम स्वराज के लिए एक उदाहरण बनेगी तथा गांव के लोगों के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करेगी।

 

सामाजिक-आर्थिक रुप से सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने 24 अप्रैल 2020 को स्वामित्व योजना शुरू की थी।इस योजना का उद्देश्य ड्रोन तकनीक का उपयोग करके मानचित्रों की मैंपिंग करके ग्रामीण इलाकों में संपत्ति के स्पष्ट स्वामित्व की स्थापना करना और पात्र परिवारों को कानूनी स्वामित्व कार्ड जारी करके उन्हें अधिकार प्रदान करना है। मोदी ने कहा, स्वामित्व योजना को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक के कुछ जिलों में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया। अब लोगों को संपत्ति कार्ड प्रदान करने के लिए इसे पूरे देश में शुरु किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मध्य प्रदेश के तीन हजार गांवो के एक लाख 71 हजार परिवारों को उनकी संपत्ति के ई-अधिकार पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि अब तक इन राज्यों में 22 लाख से अधिक परिवारों के लिए संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को किसी तीसरे पक्ष से ऊंचे ब्याज पर रुपए उधार लेने से बचाएगी और अब उनकी संपत्ति के कागजात के आधार पर उन्हें बैंकों से ज्ण मिलेगा। मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत बढ़ाई है और यह देश में गांवों के विकास का एक नया अध्याय लिखेगी। गांव की संपत्तियों की मैपिंग में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन का जिक्र करते हुए मोदी ने देश में ड्रोन तकनीक के विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन, जिसे कुछ लोग छोटा हेलीकॉप्टर भी कहते हैं, यह गांवों के विकास का चेहरा पूरी तरह से बदल देगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिये निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-धन्य महसूस कर रहा हूं

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रित किया। समारोह 22...

भाजपा घर-घर सम्पर्क कर चलायेगी वोटर चेतना महाभियान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में वोटर चेतना महाभियान चलाएगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी...

युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजन : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत स्मरणीय क्षण है कि लगभग 23 वर्षों के बाद डेविस कप के रूप में एक...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...