जम्मू। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक संदिग्ध बैग पाया गया जिसके बाद जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि बैग में शराब की कुछ बोतलें रखी थीं।
जिले के चरील पट्टी में एक जगह पर लोगों ने यह बैग देखा और सेना तथा पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन घंटे बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।





