back to top

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या के निकट पांच एकड़ जमीन आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को बुधवार को पांच एकड़ जमीन आवंटित कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने संवाददताओं को बताया कि अयोध्या मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम धन्नीपुर, तहसील सोहावल रौनाही थाने के दो सौ मीटर के पीछे पांच एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने के लिए मंगलवार को मंत्रिमंडल ने अनुमोदन किया।

उच्च्तम न्यायालय ने गत नौ नवंबर को अपने ऐतिहासिक निर्णय में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण करने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था। मंत्रिमंडल ने आज कुल 18 निर्णय लिए।

मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सायबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी मंडलों में सायबर थाने खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक केवल गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में ही ऐसे थाने है। जल्द ही प्रदेश के बचे हुए सभी 16 मंडलों में एक एक सायबर थाने खोले जाएंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रदेश में पांच नए मेडिकल कालेज अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फैजाबाद और शाहजहांपुर में खुल गए है और इनमें से प्रत्एक कालेज में 100 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। यहां पर प्रतिनियुक्ति पर अध्यापकों को रखा गया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों में चंदौली में जिले में श्रम विभाग की 34 एकड़ जमीन एनडीआरएफ मुख्यालय निर्माण के लिए दी गई, यूपी वेब मीडिया नीति में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया,आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नवीन थाना स्थापना हेतु सिंचाई विभाग की भूमि देने का प्रस्ताव पास किया गया,सहकारी चीनी मिलों के द्वारा सहकारी बैंको से कैश क्रेडिट लेने पर लगने वाली गारंटी फीस माफ की गई।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...