back to top

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने दिखाया अपनी मसल्स का दम

नई दिल्‍ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इस शुक्रवार को ना सिर्फ शानदार होगा, बल्कि दमदार भी होगा. केबीसी 13 के आगामी ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में जाने-माने एक्टर्स जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी मेहमान बनकर आएंगे, और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगे. दोनों एक्टर्स उन सामाजिक कारणों के लिए खेलेंगे, जिनमें वो विश्वास रखते हैं और जिनका वो समर्थन करते हैं. एक शानदार गेम खेलने के साथ-साथ ये एक्टर्स बिग बी के साथ कुछ दिलचस्प चर्चा भी करेंगे और अपने बीते दिनों के कुछ यादगार किस्से भी सुनाएंगे, जिससे यह एपिसोड और खास हो जाएगा. इतना ही नहीं, जब फिटनेस की बात चली, तो सुनील शेट्टी ने अपनी मसल्स का दम भी दिखाया, जिनके साथ जैकी श्रॉफ भी शामिल हो गए और दोनों ने अपनी फिटनेस से बिग बी और स्टूडियो में मौजूद ऑडियंस को चौंका दिया.

 “सुनील शेट्टी के साथ चर्चा के दौरान अमिताभ बच्चन ने इस एक्टर से उनकी फिट बॉडी का राज पूछा. यह 60 वर्षीय एक्टर दिनों दिन यंग होते जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ‘वो हफ्ते में 6 दिन जिम जाते हैं’ इससे ना सिर्फ दर्शक बल्कि होस्ट भी चौंक गए. अपनी फिटनेस और हेल्दी बॉडी की चर्चा जारी रखते हुए सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ के साथ मिलकर प्लैंक्स और लेग रेज़ जैसी मुश्किल एक्सरसाइज भी कीं, जिस पर बिग बी उनसे खास प्रभावित नजर आए। इस गेम शो में जीती गई रकम जैकी श्रॉफ द्वारा थैलेसेमिक्स इंडिया को और सुनील शेट्टी द्वारा विप्ला फाउंडेशन को दान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...