back to top

छात्र स्वयं लक्ष्य तय कर हासिल करने तक न रूके : आलोक राय

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कर्मचारी परिषद ने गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे जो हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये थे, उनको प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन किया।

समारोह का संचालन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव और आभार ज्ञापन महामंत्री संजय शुक्ल ने किया। समारोह में कुल 27 बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसमें हाईस्कूल के 15 और इंटरमीडिएट के 12 मेधावी छात्र शामिल रहे।

सम्मानित होने वाले इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्रों में दीक्षा निगम, प्रियम तिवारी, वैभव वर्मा, राशि श्रीवास्तव, आयुषी पटेल, शम्भवी तिवारी, आदित्य यादव, विष्णु कुमार, प्रतीक द्विवेदी, आर्यन देव, हर्षित सिंह एवं रिया सिंह शामिल थी। इसी प्रकार हाई स्कूल के सम्मानित होने वाले छात्रों में कुशाग्र गुप्ता, अथर्व वेद, अक्षत धर दुबे, प्रियंका, आयुष्मान गुप्ता, अनुज कुमार, अंशिका सिंह, कैरव सिद्धार्थ, अभय सिंह, रोमंचक द्विवेदी, अनुष्का वर्मा, आदर्श सिंह, अंशिका यादव, श्रुति महेन्द्र एवं राहुल कुमार आदि रहे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सम्मानित होने वाले बच्चों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को उनके रूचि के अनुरूप विषय का चयन करना चाहिए। इससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और अपने मनचाहे विषय में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के साथ ही परिवार एवं देश का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि बच्चों के अभिभावक उनकी रूचि के विपरीत विषयों में जबरदस्ती प्रवेश दिला देते है जिससे उस बच्चे के भविष्य के साथ ही देश का भविष्य भी प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वोच्च प्रयास करना चाहिए और तब तक नही रूकना चाहिए जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले छात्रों को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि सम्पूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व है और यही विश्वविद्यालय परिवार का प्रतिविम्ब है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव शशि प्रभा तिवारी, सहायक कुलसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, महेश चन्द्र शुक्ला कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री, संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष सीपीसिंह, अभिषेक सिंह, मंत्री बाबू लाल, दिनेश बाल्मीकि संगठन मंत्री शिवानंद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना, सदस्यगण मुकेश धर दुबे, सोमनाथ, अशोक कुमार, बच्चा सिंह, अमित कुमार, लाल बाबू एवं पवन कुमार सम्मानित होने वाले छात्रों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...