back to top

केजीएमयू में छात्रा की हालत नाजुक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाली छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई। वह ट्रामा सेन्टर में वेंटीलेटर पर भर्ती है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

गाजियाबाद निवासी छात्रा केजीएमयू यूजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को जब अन्य छात्राएं मेस में खाना खाने जा रही थी, तो वह साथ नहीं गयी और अपने हॉस्टल के कमरे पर चली गई थी। इसी बीच दूसरी छात्रा के पास इसके पिता का फोन आया। उन्होंने छात्रा के फोन नहीं उठाने की बात कहते हुए चिंता जताई। इस पर छात्रा हॉस्टल में कमरे पर गई।

दरवाजा खटखटाया तो वह भीतर से बंद था। उसने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कमरे के भीतर का मंजर देखकर छात्रा जोर से चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर हॉस्टल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला। तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां वह गंभीर हालत में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह बताया कि छात्रा अभी भी नाजुक बनी हुई है। छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठाया, इसी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...