back to top

छात्रों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री से ई सिगरेट को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग की

नई दिल्ली। सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों के साथ लगभग एक हजार छात्रों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ई-सिगरेट तथा निकोटीन उपलब्ध कराने वाले इस तरह की अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की।

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में इन लोगों ने कहा है कि किशोरों के बीच इन उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के बारे में गलत सूचना है क्योंकि वे इन्हें मज़ेदार उपकरण मानते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित है। एक हजार छात्रों के एक प्रतिनिधि ने पत्र में कहा है, हमलोग स्कूली छात्र हैं और नए तरह के उत्पाद के बारे में बहुत अधिक चिंतित हैं जिसे ई-सिगरेट कहा जाता है जो हमारे साथियों के बीच खतरनाक तरीके से लोकप्रिय हो रही है।

हमें पता चला है कि 13 साल तक के बच्चे ई सिगरेट को मस्ती के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और धीरे धीरे इसके आदि हो जाते हैं। इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में माता पिता और शिक्षकों के बीच गलत सूचना है। हाल में एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से कराए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ई सिगरेट एवं निकोटीन युक्त इस तरह के अन्य उपकरण की लोकप्रियता युवाओं के बीच बढ़ रही है।

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छठी और सातवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र भी इसे अपने स्कूल बैग में ले जाते हुए दिख जाते हैं। पिछले महीने कई चिकित्सक प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर भारत में इसे महामारी के रूप में फैलने से पहले इन उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं।

पिछले साल अगस्त में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों को परामर्श जारी कर इन उपकरणों का उत्पादन, इसकी बिक्री और आयात रोकने की सलाह दी थी। देश में पंजाब, कर्नाटक, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, झारखंड और मिजोरम ई सिगरेट, वेप और ई हुक्का के इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं। दुनिया भर में 36 देशों में भी ई सिगरेट की बिक्री प्रतिबंधित है।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...