back to top

नशे की लत पूरी दुनिया के लिए चुनौती, समाज के लिए अभिशाप : नितिन अग्रवाल

लखनऊ। ‘मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को मद्य निषेध विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन में राज्य स्तरीय मद्य निषेध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे की लत पूरी दुनिया के लिए चुनौती और समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है।

कार्यक्रम में मंत्री ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचाना है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेज गति से विकास कर रहा है और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाकर ही राज्य और देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसायटी से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव ने कहा कि नशा मुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने मादक पदार्थों के सेवन के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मद्य निषेध विभाग की ओर से आयोजित नशा मुक्ति प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को आबकारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्य मद्य निषेध अधिकारी आर.एल. राजवंशी ने विभाग की उपलब्धियों और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार, जिला मद्य निषेध अधिकारी नीतू वर्मा सहित विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...