back to top

सभी जिलों में 15 दिसम्बर तक कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के टीकाकरण से जुड़ी सभी तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का कार्य अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित किया जाए। उन्होंने इसके लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बन्ध में सभी जनपदों में 15 दिसम्बर, 2020 तक कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि टीके की गुणवत्ता में कोई कमी न आने पाए। मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रदेश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में टीका लगाने वालों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। योगी ने कोविड-19 के बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किए जाने की कार्यवाही पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय में लैण्डलाइन फोन के साथ-साथ इन अधिकारियों के सीयूजी फोन पर दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करते हुए कार्यालयों में इनकी उपस्थिति सत्यापित की जाए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...