back to top

मथुरा में खेल रहे 3 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, नोंच-नोंच कर मार डाला

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कोसीकलां शहर की ईदगाह कॉलोनी की है, जहां बुधवार को घर के बाहर खेलते समय खूंखार आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को अकेला पाकर घेर लिया और कुछ ही पलों में उसे लहूलुहान कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत यह सूचना बच्चे के परिजनों को दी। वे उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मृत्यु हो गई। छाता के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि कस्बे के दिल्ली गेट मोहल्ला स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी सोफियान (तीन) बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब घर के बाहर खेल रहा था, तभी कहीं से लड़ते हुए आए कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले गए तथा बुरी तरह उस पर टूट पड़े।

उन्होंने बताया कि जब गली के ही कुछ बच्चों ने यह दृश्य देखा तो दौड़कर उसके घरवालों को बताया। वे सभी सन्न रह गए। उन लोगों ने भागकर कुत्तों को डंडे से मारकर भगाया, लेकिन तब तक वे बच्चे को बुरी तरह से घायल कर चुके थे। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह कुत्तों के दांत एवं पंजों से बने जख्म थे। परिजन मासूम सोफियान को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब घायल बच्चे को मथुरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...