back to top

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 104 अंक चढ़ा

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। इस दौरान बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 104.79 अंक बढ़कर 76,655.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.30 अंक बढ़कर 23,227.40 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा आईटीसी होटल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन भी लाल निशान में थे। बजाज फाइनेंस 4.52 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। बजाज फिनसर्व में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.35 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर था।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...