back to top

Share Market Today: शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त


मुंबई। एशियाई समकक्षों में सुधार और सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बाद शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी से सुधार हुआ। घरेलू बाजारों में सोमवार को निवेशकों को हैरान कर देने वाली गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,283.75 अंक या 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,421.65 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 415.95 अंक या 1.87 प्रतिशत चढ़कर 22,577.55 अंक पर रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को छोड़कर सेंसेक्स की सभी कंपनियाों के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा स्टील सबसे अधिक फायदे में रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। निक्की 225 में पांच प्रतिशत से अधिक तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी बाजारों में सोमवार को अधिकतर गिरावट में रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,040.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,122.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक की गिरावट के साथ 73,137.90 अंक पर जबकि निफ्टी 742.85 अंक फिसलकर 22,161.60 अंक पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...